कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों गंभीर खतरे की जद में हैं। कनाडा में स्थित उनके कैफे CAPS Café पर हुई फायरिंग के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि यह फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से करवाई गई थी। गैंग के सक्रिय सदस्य हैरी बॉक्सर का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें उसने न सिर्फ कपिल को बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सलमान खान से जुड़ने पर जान से मारने की धमकी दी है।
‘जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा…’ — कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग, हैरी बॉक्सर का ऑडियो आया सामने
सलमान खान से करीबी कपिल शर्मा को पड़ी भारी
कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग की खुली धमकी
हैरी बॉक्सर ने खुले तौर पर कहा है “जो सलमान के साथ काम करेगा, वो मरेगा।
जानें कपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुई थी फायरिंग?
बताया जा रहा है कि यह हमला कपिल द्वारा सलमान खान को अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीज़न के उद्घाटन एपिसोड में बुलाने के चलते हुआ। कपिल ने सलमान को गेस्ट बनाकर आमंत्रित किया था, जिसे बिश्नोई गैंग ने “सीधा विरोध” माना। हैरी बॉक्सर के ऑडियो में कहा गया है कि यह सिर्फ शुरुआत है। “पहले फायरिंग कैप्स कैफे पर हुई है, अब सीधी गोली चलेगी… जो भी सलमान के साथ दिखेगा, वो नहीं बचेगा।” यह फायरिंग दूसरी बार कपिल के रेस्टोरेंट पर की गई, जिससे साफ है कि यह डर पैदा करने की सोची-समझी रणनीति है।
बॉलीवुड को खुली चेतावनी
हैरी बॉक्सर के ऑडियो में फिल्म इंडस्ट्री के निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों को सीधे तौर पर धमकी दी गई है। उसने कहा अब वार्निंग नहीं देंगे। अगली बार सीधा सीने पर गोली मारेंगे। मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा। छोटा मोटा कलाकार हो या बड़ा डायरेक्टर, कोई बचेगा नहीं। अगर सलमान के साथ किसी ने काम किया तो वो खुद अपनी मौत का जिम्मेदार होगा। यह ऑडियो सामने आने के बाद मुम्बई पुलिस और भारत की खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की पुरानी दुश्मनी
लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच का विवाद नया नहीं है। मामला 1998 के काले हिरण शिकार केस से जुड़ा है। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पूज्य मानता है, और इस शिकार मामले को लॉरेंस ने अपने समाज का अपमान बताया है।
तब से लेकर अब तक
सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग
सोशल मीडिया पर बार-बार धमकियां
इंटरनेशनल गैंगस्टरों से मिलकर हमले की साजिश
अब उनके साथ काम करने वालों को भी टारगेट करना
लॉरेंस की मांग है कि सलमान खान सार्वजनिक तौर पर बिश्नोई समाज से माफी मांगें।
सलमान खान की सिक्योरिटी कड़ी
इन गंभीर खतरे के मद्देनजर
सलमान को Y+ सिक्योरिटी दी गई है
वह केवल बुलेटप्रूफ कार से ही यात्रा करते हैं। उनके सभी शूटिंग और सार्वजनिक कार्यक्रम पुलिस निगरानी में होते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान ने इन धमकियों पर प्रतिक्रिया दी थी। “ये सब भगवान, अल्लाह के हाथ में है। जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही जिएंगे।”
वर्कफ्रंट पर कपिल और सलमान
कपिल शर्मा इस समय ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ में व्यस्त हैं, जिसमें सलमान का एपिसोड हाईलाइट बना। सलमान खान भी एक के बाद एक फिल्मों में नजर आ रहे हैं। दोनों की लोकप्रियता और एक साथ नजर आना शायद बिश्नोई गैंग के लिए रंज का कारण बन गया।
इंडस्ट्री में डर का माहौल
कपिल शर्मा को मिली धमकी और फायरिंग के बाद अब पूरे बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कई निर्माताओं ने सलमान के साथ प्रोजेक्ट्स पर काम को फिलहाल होल्ड पर रखा है। कुछ फिल्आयोजकों ने सलमान के पब्लिक इवेंट रद्द कर दिए हैं।
क्या सलमान से जुड़ना अब जोखिम है?
कपिल शर्मा पर हमला इस बात का प्रतीक है कि अब सलमान से जुड़ाव रखना खुद में खतरे का संकेत बन चुका है। लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों ने सिर्फ सलमान नहीं, पूरी फिल्म इंडस्ट्री को कटघरे में ला दिया है। यह मामला अब कानून-व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। क्या सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इससे निपट पाएंगी? और सबसे बड़ा सवाल — क्या धमकियों के बावजूद बॉलीवुड सलमान का साथ देगा? (प्रकाश कुमार पांडेय)