Tuesday, September 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत… 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में डॉ. मोहन यादव सुनेंगे जनता की समस्याएं

DigitalDesk by DigitalDesk
August 1, 2026
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Launch of the Chief Minister Jan Vishwas Abhiyan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट

September 15, 2026
BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?

BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?

September 15, 2026

सीएम करेंगे शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद…

मध्य प्रदेश में शासन और जनता के बीच भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की शुरुआत होने जा रही है… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पहले जन-विश्वास दौरे पर 7 अगस्त को छिंदवाड़ा पहुंचेंगे… यहां आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करेंगे… सरकार का उद्देश्य शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है…

चिन्हित शिकायतों की होगी समीक्षा…

मुख्यमंत्री के समाधान कार्यक्रम के लिए सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का चयन किया जा रहा है… इन शिकायतों का प्राथमिक स्तर पर परीक्षण और निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है… जिन शिकायतों का समाधान किया जाएगा, उनसे जुड़े चयनित शिकायतकर्ताओं को मुख्यमंत्री के सामने आमंत्रित किया जाएगा… मुख्यमंत्री खुद उनसे बातचीत कर यह जानेंगे कि प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई कितनी प्रभावी रही और लोगों को वास्तविक राहत मिली या नहीं…

विकास कार्यों पर भी होगी समीक्षा बैठक…

जन-विश्वास दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे… बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति, लंबित कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर जानकारी ली जाएगी… मुख्यमंत्री का फोकस योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और आम लोगों तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर रहेगा…

उद्योग प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद…

मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा दौरे के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे… इस दौरान जिले में औद्योगिक विकास, निवेश की संभावनाओं और उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी… सरकार का मानना है कि उद्योगों को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी…

जनता और सरकार के बीच भरोसे की पहल…

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को और मजबूत करना है… इसके जरिए शिकायतों के त्वरित समाधान, प्रशासनिक जवाबदेही और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी निगरानी पर जोर दिया जाएगा…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पहला जन-विश्वास दौरा नागरिकों से सीधे संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है… सरकार की कोशिश है कि जनता की समस्याएं केवल पोर्टल तक सीमित न रहें, बल्कि उनका समाधान जमीन पर दिखाई दे… छिंदवाड़ा से शुरू हो रहा यह अभियान प्रदेश में सुशासन और जनभागीदारी को नई दिशा देने का प्रयास है…

Tags: #Chief Minister Jan Vishwas Abhiyan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version