Wednesday, June 11, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

डॉ.मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई..निगम बोध घाट पर हुई अंत्येष्टि…राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद 

DigitalDesk by DigitalDesk
December 28, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, वीडियो, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Last farewell to late former Prime Minister Dr. Manmohan Singh at Nigam Bodh Ghat in Delhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को दिल्ली की निगम बोध घाट अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी यहां पहुंचीं।

  • राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
  • तोपगाड़ी पर निगम बोध घाट तक लाया गया पार्थिव शरीर
  • तीनों सेनाओं की ओर से दी गई सलामी
  • राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और सोनिया-राहुल भी निगम बोध घा पहुंचे
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • पीएम नरेन्द्र मोदी भी पहुंचे निगम बोध घाट
  • पूर्व पीएम दिवंगत डॉ.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
  • निगम बोध घाट पर दी गई सलामी
  • पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का पूरे राजकीय सम्मान से साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें कांग्रेस सहित अन्य सियासी दल की ओर से उनका स्मारक बनाने की मांग की जा रही है। जिस पर केन्द्र सरकार ने भी सहमति दी है। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाये जाने का फैसला लिया गया है। बता दें गुरुवार 26 दिसंबर की रात पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह का दिल्ली स्थित AIIMS में निधन हुआ था। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद यहां उन्हें भर्ती कराया गया था।
पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी के जरिए निगमबोध घाट पर लाया गया था। यहां पर तीनों सेनाओं ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

Related posts

महेंद्र सिंह धोनी को मिला बड़ा सम्मान, ICC हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल, दी पहली प्रतिक्रिया

महेंद्र सिंह धोनी को मिला बड़ा सम्मान, ICC हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल, दी पहली प्रतिक्रिया

June 10, 2025
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में हलचल

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में हलचल

June 10, 2025

तीनों बेटियां भी पहुंचीं निगम बोध घाट

बता दें डॉ.मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी उपिंदर सिंह, दूसरी बेटी दमन सिंह और तीसरी बेटी अमृत सिंह भी इस दौरान निगम घाट पर मौजूद रहीं। निगमबोध घाट में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान भी डॉ.मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पगड़ी पहनाई गई थी। बता दें कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए डॉ.मनमोहन सिंह ने उसके एक रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर ही बना लिया था। डॉ.मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को शनिवार की करीब सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाई गई थी। इसके बाद वहीं से अंतिम यात्रा शुरू हुई। जिसमें राहुल गांधी खुद डॉ.मनमोहन सिंह की पार्थिव देह के साथ गाड़ी में बैठे थे।

Post Views: 354
Tags: # Nigam Bodh Ghat in Delhi#Last farewell to late former Prime Minister Dr. Manmohan Singh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bihar Assembly Elections: राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग….सोशल मीडिया पर राहुल ने अब पूछा EC से ये सवाल…!

slide 1 to 3 of 3
Rahul Gandhi vs Election Commission before Bihar assembly elections

Bihar Assembly Elections: राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग….सोशल मीडिया पर राहुल ने अब पूछा EC से ये सवाल…!

मुख्य समाचार
उत्तरप्रदेश में अलर्ट मोड पर सपा पंचायत चुनावों की चिंता सता रही सपा को

उत्तरप्रदेश में अलर्ट मोड पर सपा पंचायत चुनावों की चिंता सता रही सपा को

उत्तर प्रदेश
घंटों सर्च ऑपरेशन के बाद भी खाली हाथ: शिलांग में रहस्यमय ढंग से लापता इंदौर का कपल

Raja Raghuvanshi Murder Case:इंदौर हनीमून कपल सोनम राजा के मामले में बड़ा खुलासा – पुलिस को सोनम गाजीपुर में मिली… सोनम निकली बेवफा!…”राज” के लिए “राजा” की हत्या

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 10, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version