Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट : झारखंड में आज प्रचार का अंतिम दिन,43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे बूथ कार्यकर्ताओं से सम्वाद 

DigitalDesk by DigitalDesk
November 11, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना आज लेंगे भारत के 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ

चुनावी बॉन्ड योजना को समाप्त करने और j&k में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने जैसे SC के कई ऐतिहासिक निर्णय का हिस्सा रहे न्यायमूर्ति संजीव खन्ना आज सोमवार 11 नवंबर 2024 को भारत के 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  आज सोमवार से  सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाएंगी। न्यायमूर्ति खन्ना न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की जगह लेंगे। जो रविवार 10 नवंबर को रिटायर हुए हैं। जस्टिस संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई 2025 तक रहेगा। जस्टिस संजीव खन्ना ने जिला अदालत के वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। केंद्र सरकार ने  पिछले माह  16 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ की सिफारिश के बाद 24 अक्टूबर 2024 को न्यायमूर्ति खन्ना की नियुक्ति को अधिसूचित किया था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

झारखंड में आज प्रचार का अंतिम दिन,43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान

झारखंड विधानसभा की 43 सीटों पर बुधवार 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा। झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी रवि कुमार ने बताया आज सोमवार की शाम को इन सभी 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। यहां 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैंं।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर चुनाव प्रचार अब अन्तिम चरण में है। इन सभी सीटों पर आज सोमवार 11 नवंबर को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। सभी दलों और प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए अब 1 दिन का ही समय बचा है। इस दौरान इन सभी 43 सीटों पर धुआंधार प्रचार होगा।

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे  बूथ कार्यकर्ताओं से सम्वाद 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 नवंबर सोमवार को बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड चुनाव में संवाद करेंगे। 11 नवंबर को पीएम 12.30 सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान पीएम झारखंड के पहले चरण में 43 सीटों पर जीत का मंत्र देंगे। बीजेपी के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी संवाद करेंगे। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी बूथ कार्यकर्ताओं को से सीधा चर्चा कर और उन्हें झारखंड चुनाव में विजय के लिए प्रेरित करेंगे।इसके साथ ही पीएम केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में किए गए विकास कार्यों और चलाए अभियानों के बारे में इस कार्यक्रम में चर्चा करेंगे।

झारखंड में यूपी के CM योगी की चार जनसभाएं

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज सोमवार 11 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ इस दौरान वहां कई जनसभाएं करेंगे। सीएम चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जहां एनडीए और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे।

एमपी की दो सीट पर आज थम जायगा उपचुनाव का प्रचार

बुधनी विजयपुर में रतजगा करेगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीट बुधनी और विजयपुर में भी 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में दोनों सीटों पर 48 घंटे पहले आज  सोमवार 12 नवंबर  शाम को प्रचार का शोर थम जाएगा।

कांग्रेसी 13 नवंबर तक करेंगे रतजगा

एमपी की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस अलर्ट है। 13 नवंबर को मतदान तक कांग्रेस के नेता और वरिष्ठ कार्यकर्ता बुधनी और विजयपुर दोनों विधानसभा सीट के प्रत्येक बूथ पर रात भर नजर रखेंगे। इसके लिए कांग्रेस कमेटी की ओर से कई लोगों को ड्यूटी लगाकर जिम्मेदारी दी है।

भोपाल में साइबर सेल पुलिस ने की लाइव कार्रवाई

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ था कारोबारी

अरेरा कॉलोनी निवासी कारोबारी हुए थे शिकार

ठगों ने मुंबई साइबर औऱ CBI बनकर किया था अरेस्ट

स्काईप एप के जरिये किया था डिजिटल अरेस्ट

तीन मोबाइल और लेपटॉप के साथ एक कमरे किया था बंद

6 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहे कारोबारी को छुड़ाया

राज्य सायबर सेल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया

ठग ज्यादातर करते हैं +92 सीरीज नंबर से कॉल

+92 सीरीज़ के नंबर पाकिस्तान से जुड़े होते हैं।

ट्रेन की चपेट में आए चौकी प्रभारी घायल

मप्र के दमोह में ट्रेन की चपेट में आए बांदकपुर चौकी प्रभारी हादसे में बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा गंभीर रुप से घायल हादसे में डायल 100 चालक भी गंभीर घायल रेलवे ट्रेक पर पंचनामा करने गए थे दोनों घायलों का अस्पताल में कराया प्राथमिक इलाज सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक पहुंचे दोनों घायलों को जबलपुर रेफर किया गया।

Post Views: 414
Tags: #interact with booth workers#Last day of Jharkhand assembly chunav campaign#voting 13th November#voting on 43 assembly seatsPrime Minister Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version