Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

MP के इन जिलों में हुई कोलबेड मीथेन (CBM) गैस के बड़े भंडार की खोज … जल्द शुरु होगा खनन

DigitalDesk by DigitalDesk
July 9, 2025
in Uncategorized
0
Large reserves of coalbed methane found in Madhya Pradesh mining will start soon
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश की झोली प्राकृतिक संसाधनों से भरने जा रही है। छतरपुर और दमोह जिलों में कोलबेड मीथेन (CBM) गैस के बड़े भंडार की खोज हुई है, जिससे राज्य को आर्थिक, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्र में जबरदस्त लाभ मिलने की उम्मीद है। इस खोज में केंद्र सरकार का सहयोग और ओएनजीसी (ONGC) को खनन का जिम्मा सौंपा गया है। कंपनी को 462 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए प्रोविजनल लीज भी दी जा चुकी है।

मप्र देश का बनेगा अग्रणी CBM उत्पादक

मध्यप्रदेश पहले से ही देश के कुल कोलबेड मीथेन उत्पादन का 40% हिस्सा देता है, जो वर्तमान में केवल सोहागपुर के ईस्ट और वेस्ट ब्लॉकों से ही आ रहा है। रिलायंस कंपनी द्वारा संचालित 300 से अधिक कुओं से रोजाना 234.37 MMSCM गैस निकाली जा रही है, जो यूपी के फूलपुर तक 302 किलोमीटर की पाइपलाइन से भेजी जाती है।

Related posts

Discover the most beneficial daily walking goal

7 हजार या 10 हजार कदम? जानिए रोज कितनी वॉक है सबसे फायदेमंद और कब बन सकती है नुकसान की वजह

June 14, 2026
Shooting incident in the Nagod royal family

नागौद राजघराने में गोलीकांड: रिश्तों, संपत्ति और सत्ता संघर्ष की परतें, आखिर कैसे खूनी विवाद तक पहुंचा मामला?

June 14, 2026

छतरपुर-दमोह से आत्मनिर्भरता की ओर

नई खोज से न केवल राज्य की ऊर्जा ज़रूरतें पूरी होंगी, बल्कि अन्य राज्यों को भी गैस की आपूर्ति संभव हो सकेगी। खनिज विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने बताया कि केंद्र से सभी जरूरी अनुमतियां मिल चुकी हैं, और खनन कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

दूसरे जिलों में भी खोज तेज

शहडोल, उमरिया, बैतूल, छिंदवाड़ा और नर्मदापुर में भी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के खनन का काम जारी है। इसमें ONGC और एनवेनियर पेट्रोडाउन लिमिटेड जैसी कंपनियां 8,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही हैं।

क्या होती है कोलबेड मीथेन गैस?

CBM एक अपरंपरागत गैस है जो कोयले की चट्टानों में पाई जाती है। इसे निकालने के लिए चट्टानों में ड्रिल कर भूमिगत जल को हटाया जाता है। यह गैस बिजली उत्पादन, उर्वरक, रसोई गैस, और औद्योगिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का मानना है कि मध्यप्रदेश के विंध्य, सतपुड़ा और नर्मदा घाटी क्षेत्रों में लाखों टन हाइड्रोकार्बन मौजूद हैं। 2017 की हाइड्रोकार्बन रिसोर्स असेसमेंट रिपोर्ट में इन क्षेत्रों को बेहद संभावनाशील बताया गया था।

छतरपुर और दमोह में कोलबेड मीथेन की खोज न सिर्फ राज्य के लिए ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर है, बल्कि यह हजारों करोड़ के निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का भी जरिया बनेगी। मध्यप्रदेश अब देश की ऊर्जा राजधानी बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। ..(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 391
Tags: #Coalbed methane production in MP #Mining will start soon in Madhya Pradesh#Huge reserves of coalbed methane
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version