अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ (FIVB) की वेबसाइट के मुताबिक, 21 नवंबर को डोमिनिकन
गणराज्य में आयोजित महासंघ की 40वीं विश्व कांग्रेस में चीन की दिग्गज वॉलीबॉल खिलाड़ी
लांग पिंग समेत पांच प्रतिष्ठित हस्तियों को FIVB के सर्वोच्च सम्मान ;वॉलीबॉल ऑर्डर; से
सम्मानित किया गया।
पुरस्कार समारोह में FIVB ने लांग पिंग को ;वैश्विक वॉलीबॉल आइकन; बताया। महासंघ ने
कहा कि खिलाड़ी और कोच के रूप में उनकी उपलब्धियों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।
;आयरन हैमर; के नाम से मशहूर लांग पिंग ने 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में चीनी
महिला वॉलीबॉल टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
इसके बाद, मुख्य कोच के रूप में उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में भी चीनी महिला टीम को
स्वर्ण पदक दिलाया। इतना ही नहीं, 2008 के पेइचिंग ओलंपिक में उन्होंने अमेरिकी महिला
वॉलीबॉल टीम की कोच के रूप में रजत पदक भी जीता। लांग पिंग को 2002 में अंतर्राष्ट्रीय
वॉलीबॉल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। वहीं, 2025 में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक
समिति के कोच लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
सम्मान स्वीकार करते हुए लांग पिंग ने कहा, ;FIVB का मुझे आमंत्रित करने और;वॉलीबॉल
ऑर्डरसे सम्मानित करने के लिए धन्यवाद। आज यहां खड़े होकर मुझे ऐसा नहीं लग रहा कि
मैं अकेली हूं। मुझे लगता है कि मेरे कोच, मेरे साथी खिलाड़ी, वे खिलाड़ी जिन्हें मैंने प्रशिक्षण
दिया और वे सभी लोग जिनके साथ मैंने वर्षों तक काम किया है, आज मेरे साथ यहां मौजूद
हैं।
लांग पिंग के अलावा यह सम्मान पाने वालों में अमेरिका के दिग्गज वॉलीबॉल खिलाड़ी डौग
बील, ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध खिलाड़ी क्रेग कैराचर, क्यूबा की महिला वॉलीबॉल टीम की
;स्वर्णिम पीढ़ी; की स्टार खिलाड़ी मिरेया लुइस और स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रुएडी
कुंत्स शामिल हैं।
FIVB के मुताबिक, ;वॉलीबॉल ऑर्डर; सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने दुनिया भर
में वॉलीबॉल और बीच वॉलीबॉल के विकास में असाधारण और स्थायी योगदान दिए हैं। इन
पांचों हस्तियों ने अपने खेल प्रदर्शन, ऐतिहासिक जीत, नेतृत्व और समर्पण के जरिए वॉलीबॉल
को आज एक वैश्विक खेल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)