Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

जमीन के बदले नौकरी घोटाला: लालू से ED दफ्तर में पूछताछ…बाहर समर्थक कर रहे हंगामा

DigitalDesk by DigitalDesk
March 19, 2025
in मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
0
जमीन के बदले नौकरी घोटाला: लालू से ED दफ्तर में पूछताछ…बाहर समर्थक कर रहे हंगामा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जमीन के बदले नौकरी घोटाला: लालू से ED दफ्तर में पूछताछ…बाहर समर्थक कर रहे हंगामा

जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से गांधी मैदान स्थित प्रवर्तन निदेशालय ED दफ्तर में पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही सांसद और उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती भी हैं। इधर लालू प्रसाद यादव से पूछताछ हो इससे पहले ही समर्थकों ने ईडी दफ्तर के सामने डेरा डाल दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने ईडी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

बता दें कि इससे पहले मंगलवार 18 मार्च को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बड़े बेटे पूर्व डिप्टी सीएम तेज प्रताप यादव से भी पूछताछ की गई थी।

लालू के सामने रखी सवालों की सूची!
ईडी से जुड़े सूत्रों की माने तो आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद को सवालों की एक सूची ईडी की टीम ने सौंप दी है। जिस पर उनसे जवाब लिए जा रहे हैं। पूछताछ लंबी चलने की भी बात कही जा रही है।

इधर बिहार विधानसभा में इस मसले को लेकर जमकर हंगामा किया गया। जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी की पूछताछ पर भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि पूरा माल दबाकर रखे हुए हैं। जो लोग चपरासी क्वार्टर में रहते थे, वो आज महल में रह रहे हैं। जो भी कार्रवाई हो रही है वह कानून के तहत कार्रवाई हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर लगाए जा रहे साजिश के आरोपों को निरर्थक और बेबुनियाद बताया और कहा कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के समय जब कार्रवाई के शिकंजे में आए थे उस समय केंद्र में यूपीए की ही सरकार थी। इतना ही नहीं वे देवेगौड़ा और गुजराल के शासनकाल में जेल गए थे। उनकी ही पार्टी के नेता शिवानंद तिवारी की ओर से तत्कालीन पीएम डॉ.मनमोहन सिंह से शिकायत की थी। वहीं नीतीश कुमार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा लैंड फॉर जॉब कांड में लालू यादव यदि दोषी नहीं होते तो सुप्रीम कोर्ट में जाकर रिलीफ ले लेते।

आरजेडी का आरोप..की जा रही साजिश
आरजेडी विधायक मुकेश यादव ने साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि जब-जब विधानसभा के चुनाव नजदीक आते है तो भाजपा सरकार लालू प्रसाद यादव के खिलाफ इसी प्रकार की साजिश रचती है। उन्हें प्रताड़ित करती है। यह सब कुछ आने वाले चुनाव को प्रभावित करने की साजिश है।

आखिर क्या है जमीन के बदले नौकरी घोटाला
बता दें कि जमीन बदले नौकरी मामले में सीबीआई की ओर से पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव समेत 78 लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट में दाखिल चार्जशीट के अनुसार 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री के रूप में रहते हुए लालू प्रसाद यादव ने रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से जमीन और संपत्ति अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम लिखवाई थी। सीबीआई की इस चार्जशीट में घोटाले के जोन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इनमें मुंबई ही नहीं कोलकाता, जयपुर, बिहार के हाजीपुर, एमपी के जबलपुर समेत कई रेलवे जोन शामिल थे।

लालू के परिवार के 5 सदस्य हैं आरोपी
इस पूरे मामले में लालू यादव के परिवार के 5 सदस्यों को सीबीआई ने आरोपी बनाया है। जिनमें लालू प्रसाद यादव के साथ तेजस्वी यादव, तेज प्रताप और राबड़ी देवी ही नहीं हेमा यादव और मीसा भारती के नाम भी शामिल हैं। इससे पहले 30 जनवरी को भी अदालत ने सीबीआई को एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और तत्कालीन रेलवे बोर्ड सदस्य आरके महाजन सहित दो अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण चलाने की अनुमति दी थी।

Post Views: 409
Tags: #Bihar Assembly Election 2025
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version