Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

ये है लैंड फॉर जॉब घोटाला … यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे लालू यादव, पूरे परिवार ने बटोरी थीं नौकरी के बदले जमीनें!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 31, 2024
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Land for Job Scam UPA One Government Railway Minister Lalu Yadav ED Inquiry
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश में इस वक्त सबसे बड़ी खबर ईडी की पूछताछ को लेकर चल रही है। आर जे डी प्रमुख और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव का पूरा का पूरा परिवार ईडी की रडार पर है। खुद लालू प्रसाद यादव से लेकर उनके बेटे और बेटियों से लगातार घंटों पूछताछ की जा रही है। लालू यादव के पूरे परिवार पर चारा घोटाले के बाद ये दूसरा बड़ा आरोप लगा है। पूरा यादव परिवार जिस आरोप में लगातार सवालों के जवाब दे रहा है, वो है नौकरी के बदले जमीन घोटाला।

  • लैंड फॉर जॉब घोटाला, ये हैं सात बड़े मामले
  • यूपीए-1 सरकार में हुआ था लैंड फॉर जॉब घोटाला
  • लैंड फॉर जॉब घोटाले में फंसा लालू यादव का पूरा परिवार
  • यूपीए 1 सरकार में रेल मंत्री थे लालू प्रसाद यादव
  • 2004 से 2009 के बीच हुआ लैंड फॉर जॉब घोटाला
  • नौकरी के बदले ली गई आवेदकों से रिश्वत में जमीन
  • लालू यादव ने परिवार के सदस्यों के नाम खरीदी थी जमीन
  • औने पौने दाम पर खरीदी गई बेशकीमती जमीनें
  • रेलवे में ग्रुप डी में की गई थी भर्तियां
  • सब्स्टिट्यूट के तौर पर रखा गया था नौकरी पर
  • बाद में सभी को कर दिया गया रेग्यूलर
  • मुंबई, कोलकाता, जबलपुर, जयपुर और हाजीपुर में दी नौकरी

नौकरी के बदले औने-पौने दाम पर खरीद ली जमीन और बंगले

आइए विस्तार से बताते हैं कि इस आरोप के पीछे की कहानी क्या है। लालू प्रसाद यादव साल 2004 से 2009 तक यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री रहे थे। इस दौरान रेलवे में ग्रुप डी में भर्तियां की गईं थी। जिन्हें लेकर लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि केंडिडेट से नौकरी के बदले रिश्वत के तौर पर जमीन ली गई। सीबीआई की ओर से इस मामले में लालू प्रसाद यादव ही नहीं उनके परिवार पर भी केस दर्ज किया गया। यह आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव ने नौकरी के बदले परिजनों के नाम पर जमीनें रिश्वत में ली थी। लालू प्रसाद यादव पर यह भी आरोप है कि उन्होंने बगैर किसी विज्ञापन के रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी के लिए कई लोगों की भर्ती की। यहां तक कि सेंट्रल रेलवे को भी इन नियुक्तियों की जानकारी नहीं दी गई थी। इतना ही नहीं कई लोगों को तो बिना आवेदन के ही नौकरी दे दी गई बदले में उनके परिवार के नाम पर जमीन ली। नौकरी देने के बदले जमीन और बंगलों का लेन देन सस्ते औने पौने दाम पर हुआ है। इस तरह के सात बड़े मामले अब तक सामने आए हैं। जमीन के बदले किसी परिवार के एक तो किसी के दो सदस्यों को रेलवे में नौकरी मिली थी। सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि पटना के रहने वाले इन लोगों को रेलवे के अलग अलग-अलग जोन में ग्रुप डी के तहत नौकरी दी गई। पहले इन सभी लोगों को सब्स्टिट्यूट के तौर पर रखा गया। बाद में सभी को रेग्यूलर कर दिया गया। लालू यादव पर आरोप है कि इन लोगों को साल 2008 से 2009 के बीच मुंबई, कोलकाता, जबलपुर, जयपुर और हाजीपुर में नौकरी दी गई थी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • 1- पटना के हजारी राय ने 9527 वर्गफीट के जमीन जिस कंपनी को बेची राबड़ी देवी उसकी डायरेक्टर बन गईं और हजारी राय के परिवार के दो सदस्यों को रेलवे में नौकरी मिली।
  • 2- पटना के ही संजय राय ने 3375 वर्गफीट का प्लाट राबड़ी देवी को केवल 3.75 लाख में बेच दिया। उसके बाद संजय राय के परिवार के दो सदस्यों को रेलवे में नौकरी मिली।
  • 3- पटना की ही किरण देवी ने अपनी 80,905 वर्गफीट की जमीन महज 3 लाख 70 हजार रुपये में लालू यादव की बेटी मीसा भारती के नाम कर दी। बदले में किरण देवी के बेटे को सब्सटीयूट के तौर पर नौकरी मिली।
  • 4- पटना के ही किशुन देव राय ने अपनी 3375 वर्गफीट जमीन लालू यादव की बेटी मीसा देवी के नाम कर दी। बदले में किशुन देव राय के परिवार के तीन सदस्यों को मुंबई में रेलवे में नौकरी मिली।
  • 5- इसी तरह विशुन देव राय ने अपनी 3375 वर्गफीट की जमीन पहले ललन चौधऱी को दी बाद में वो लालू यादव की बेटी हेमा यादव के नाम हो गई। जमीन देने के बदले में ललन के पोते को नौकरी मिली
  • 6- इसी तरह 3375 वर्गफीट जमीन गोपाल गंज के ह्दयनाथ चौधरी ने लालू यादव की बेटी हेमा यादव को बेच दी। बदले में ह्दयानाथ चौधरी को रेलवे में नौकरी मिली।
  • 7- इसी तरह पटना के बाबू राय ने 13 लाख रूपए में 1360 वर्गफीट का प्लाट राब़डी देवी के नाम किया था। जिसके बदले में बाबू राय के परिवार के सदस्य को रेलवे में नौकरी मिली थी।
Post Views: 411
Tags: # ED Inquiry# ex Railway Minister Lalu Yadav#UPA One Governmentland for job scam
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version