बिहार में प्रधआनमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi की मां को अपशब्द कहे जाने से लेकर शुरू हुआ सियासी घमासान अब क्षेत्रईय संघर्ष का रूप लेता दिख रहा है। RJD आरजेडी सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav ने अब प्रधआनमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा और सवाल किया कि क्या मोदी ने भाजपाइयों को बिहारियों की मां बहनों को गाली देने का आदेश दिया है। लालू प्रसाद यादव ने गुजरात बनाम बिहार का हवाला देकर क्षेत्रीय संघर्ष को हवा दी। लालू ने सारी बादतें सोशल मीडिया पोस्ट एक्स के जरिए कही।
लालू ने सोशळ मीडिया पर दी चुनौती
आर जे डी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशळ मीडिया एक्स पर लिखा कि – प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो?

गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है।
बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है? #शर्मनाक
लालू यादव ने एक तरफ तो प्रधानमंत्री पर सवाल खड़े करने की कोशिश की तो वही गुजराती लोग और बिहारियों को लिखकर क्षेत्रीय संघर्ष को उकसाने की कोशिश भी की है।
एनडीए NDA का बिहार बंद
वहीं आरजेडी RJD सुप्रीमों के आरोपों के बीच बीजेपी ने बिहार बंद के समर्थन की अपील की। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने इस बंद को सफल बनाने का की अपील की। पिचळे दिनो वोट चोर यात्रा के दौरान राहुल गांधी के मंच से प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉ को अपशब्द कहे गए जिसका बीजेपी सहित कई राजनैतिक दलों ने खुलकर विरोध किया।