Lalu Yadav Family: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार ने लालू प्रसाद यादव के परिवार में महाभारत छेड़ दी है। जिसके बाद संजय, धृतराष्ट्र जैसे किरदार सियासत में उछाले जा रहे हैं, लेकिन लालू ओर रावड़ी देनी के नौ बेटे बेटियों में सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव को ही सियासी कमान क्यों सौंपी यह जानना भी अपने आप में कम दिलचस्प नहीं है।।
- जानें लालू यादव के कुनबे में कौन-कौन
- दो बेटे हैं तेज प्रताप और तेजस्वी
- रोहिणी आचार्य समेत लालू की हैं 7 बेटियां
1 मीसा भारती – राज्यसभा सांसद (सबसे बड़ी बेटी)
मीसा भारती का जन्म आपातकाल के दौरान हुआ। जब लालू जेल में थे। उनका नाम आपातकाल में लागू हुआ तो लालू भी जेल में बंद कर दिए गए थे। उन्हें MISA जेल में बंद किया गया था। इस जेल के नाम से प्रेरित मीसा भारती का नाम है।
पेशा: डॉक्टर, लेकिन प्रैक्टिस नहीं की
राजनीतिक भूमिका: राज्यसभा सांसद
पहली बड़ी हार: 2014 पाटलिपुत्र चुनाव
पति: शैलेश कुमार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर
संपत्ति व जीवनशैली: दिल्ली-NCR में बड़े फार्महाउस के लिए चर्चा में
2 रोहिणी आचार्य – बेबाक आवाज और सामाजिक सक्रियता
रोहिणी राजनीति और सोशल मीडिया दोनों पर सक्रिय रही हैं।
सबसे बड़ा योगदान: उन्होंने अपने पिता लालू यादव को किडनी दान दी
पति: राव समरेश सिंह, अमेरिकी कंप्यूटर इंजीनियर
संयुक्त संपत्ति: लगभग ₹36 करोड़
पारिवारिक और सियासी विवाद
तेजस्वी यादव के खिलाफ खुला मोर्चा
आरोप—तेजस्वी के करीबियों (संजय यादव, रमीज) की वजह से पूरे परिवार में दरार
छपरा सीट से चुनाव हारने के बाद राजनीति से संन्यास का ऐलान
3 चंदा यादव – पायलट की पत्नी, राजनीति से दूर
चंदा यादव सार्वजनिक जीवन में कम दिखती हैं।
पति: विक्रम सिंह, इंडियन एयरलाइंस के पायलट
राजनीति से दूरी और परिवार तक सीमित भूमिका
4 रागिनी यादव – समाजवादी परिवार की बहू
लालू प्रसाद यादव की चौथी बेटी का नाम रागिनी यादव है। जिसकी शादी सपा नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार में हुई है।
पति: राहुल यादव
संपत्ति: लगभग ₹100 करोड़ (चुनावी हलफनामा)
सपा और राजद, दोनों परिवारों को जोड़ने वाली यह शादी बेहद चर्चित रही।
5 हेमा यादव – इंजीनियर, दिल्ली के कारोबारी परिवार में शादी
हेमा राजनीति से दूर प्राइवेट सेक्टर में काम कर चुकी हैं।
पति: दिल्ली के कारोबारी और सियासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनीत यादव
6 अनुष्का यादव (धन्नू) – हरियाणा की बहू
अनुष्का ने हरियाणा के राव अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव से शादी की है।
पेशा: इंटीरियर डिजाइनिंग
जीवनशैली: मॉडर्न और राजनीति से पूरी तरह दूर
7 तेज प्रताप यादव – बड़े बेटे, विवादों के लिए जाने जाते हैं
तेज प्रताप कभी राजनीति में सक्रिय रहते हैं, कभी आध्यात्मिक अवतार में नजर आते हैं।
करियर-पहले विधायक—नीतीश-तेजस्वी सरकार में मंत्री
विवाद -किसी को थप्पड़ मारने से लेकर सरेआम बदसलूकी तक
रिश्तों पर पारिवारिक विवाद, पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक का मामला
शौक की बात करें तो कृष्ण अवतार में रहना। बांसुरी बजाना।
धर्मस्थलों की यात्रा करना पसंद है।
तेज प्रताप के व्यवसाय की बात करें तो पटना में जमीन और शोरूम है। इसके साथ ही
कुछ कंपनियों में डायरेक्टर भी हैं।
राजनीतिक में भी की कोशिश
JJP नाम से पार्टी बनाकर चुनाव लड़े, लेकिन असफल
8 राजलक्ष्मी यादव – सपा परिवार की दूसरी बहू
राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के पोते और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह से हुई।
इस शादी से भी दो बड़े राजनीतिक परिवार जुड़े।
9 तेजस्वी यादव – पार्टी की कमान संभालने वाला सबसे छोटा बेटा
लालू परिवार की राजनीति का वास्तविक चेहरा अब तेजस्वी यादव हैं।
शिक्षा: नौवीं के बाद पढ़ाई छोड़ी
शुरुआती करियर: क्रिकेट में हाथ आजमाया, IPL टीम में भी रहे
राजनीति में प्रवेश
2015 में 28 साल की उम्र में पहली बार विधायक
दो बार बिहार के डिप्टी सीएम
व्यक्तिगत जीवन
2021 में रेचल गोडिन्हो (अब राजश्री यादव) से शादी
सियासी विवाद
रेलवे टेंडर घोटाले में CBI केस
बहन रोहिणी से खुला टकराव
उन्हें चप्पल उठाने जैसी बेइज्जती के आरोप
राबड़ी देवी और लालू का राजनीतिक सफर
लालू के जेल जाने के बाद 1997 में राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने तीन कार्यकाल पूरे किए। 1990 से 2005 तक बिहार में राजद परिवार का सीधा शासन रहा।
लालू परिवार: राजनीति, रिश्ते और विवादों की बुनावट
लालू यादव का कुनबा सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है। यूपी, दिल्ली और हरियाणा तक कई राजनीतिक परिवारों से रिश्ते जुड़े हुए हैं। वर्तमान विवाद में तेजस्वी-रोहिणी टकराव ने इस परिवार को फिर सुर्खियों में ला दिया है। जहां तेज प्रताप का राजनीतिक प्रभाव कम हुआ, वहीं तेजस्वी ने खुद को लालू का औपचारिक उत्तराधिकारी बनाया। लेकिन इस बार मामला सिर्फ राजनीति का नहीं, परिवारिक कलह का है और बिहार की राजनीति पर इसका असर स्पष्ट रूप से दिख रहा है।





