विवादों के बीच लालू के परिवार में खुशी के पल…जानें लालू यादव के पौते का नाम…और क्या है इस नाम का अर्थ

Lalu Yadav and Rabri Devi named their grandson

विवादों के बीच लालू के परिवार में खुशी के पल…जानें लालू यादव के पौते का नाम…और क्या है इस नाम का अर्थ

राष्ट्रीय जनता दल RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में विवादों के बीच एक बार फिर खुशियों का माहौल है। लालू के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव के घर पिछले मंगलवार को बेटे का जन्म हुआ है। यादव परिवार के इस नए सदस्य का नामकरण Iraj Lalu Yadav भी हो चुका है। जिसे लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने स्वयं सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है।

Rashtriya Janata Dal राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार के नए सदस्य का नाम की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपने पोते grandson का नामकारण किया है। तेजस्वी और राजश्री के नवजात बेटे का नाम इराज लालू यादव रखा है। इस नाम को लेकर स्वयं लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने पोते का नाम Iraj Lalu Yadav रखने की घोषणा की है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने और राबड़ी देवी ने grandson पौते का नाम #Iraj Lalu Yadav इराज रखा है। हालांकि तेजस्वी और राजश्री दोनों ने उसका पूरा नाम इराज लालू यादव रखा है।

लालू ले लिखा है हम लोगों को इराज Iraj Lalu Yadav के रूप में बड़ा तोहफा मंगलवार को मिला है। इराज का जन्म बजरंग बली हनुमान जी के मंगल वार के दिन को हुआ है। इसलिए पौते का नाम इराज रखा गया है। आप सभी की बहुत बहुत शुभकामनाओं और नवजात बच्चे को अपना आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! नवजात और उसकी मां दोनों स्वस्थ हैं।

लालू परिवार में खुशी

लालू यादव और राबड़ी देवी इस मौके पर बेहद भावुक और प्रसन्न दिखाई दिए।
उन्होंने जनता से अपने पोते इराज और बहू राजश्री के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगी।
उन्होंने यह भी बताया कि राजश्री और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार

लालू यादव के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजन ने तेजस्वी यादव और परिवार को बधाइयाँ दीं है। “#IraajLaluYadav” नाम से ट्विटर पर ट्रेंड भी शुरू हुआ है। कई राजनीति दलों के नेताओं ने इसे “नई पीढ़ी के आरजेडी उत्तराधिकारी” के रूप में भी देखा।

नाम ‘इराज’ का अर्थ

बता दें कि इराज #Iraj नाम का अर्थ संस्कृत में कई अर्थों से जुड़ा है। इसे प्रभु श्री हनुमान जी, फूल, खुशी आदि जल से उत्पन्न व्यक्ति या भगवान कामदेव का एक अन्य नाम भी इसे कहा जाता है। कुछ लोग इसे खुशी और आनंद के अर्थ में भी उपयोग करते हैं। लालू प्रसाद यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने और राबड़ी देवी दोनों ने मिलकर अपने पोते का नाम इराज लालू यादव रखा है।

Exit mobile version