Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

लालू को राहुल गांधी से बड़ी उम्मीदें थीं,अब क्या राजद प्रमुख किसी और को बनाएंगे विपक्ष का दूल्हा?

लालू के इशारों पर उठने लगे सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
July 7, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार
0
लालू को राहुल गांधी से बड़ी उम्मीदें थीं,अब क्या राजद प्रमुख किसी और को बनाएंगे विपक्ष का दूल्हा?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजद प्रमुख एवं बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव इन दिनोें सियासी गलियों में चर्चा का केंद्र बन गए है। उनकी राजनीतिक शैली की खूब चर्चा हो रही है। अब लालू स्वस्थ हैं और राजनीति में भी सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में बिहार की राजनीति लालू के इर्दगिर्द घूमने लगी है। लालू द्वारा किए जाने वाले सियासी इशारों के भी मायने निकाले जाने लगे हैं। हाल ही में पटना में विपक्षी दलों की बैठक आयोजित हुई थी जिसमें लालू प्रसाद यादव ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बारात का दूल्हा बता दिया था। लेकिन जिस तरह से गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल को झटका दिया है,उससे यह सवाल उठने लगा है कि लालू के इशारों का क्या होगा।

राहुल को बता दिया था भविष्य का पीएम

पटना हुई विपक्षी दलों की बैठक के ठीक पहले सदाकत आश्रम में राहुल गांधी ने कई कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी। उन्हे संबोधित करते हुए पार्टी की एकता पर जोर दिया था। इसी कार्यक्रम मं एक महिला विधायक भी शामिल हुई थी जिसने बिहार विधानसभा के सामने वीरचंद पटेल पथ पर होर्डिंग्स बैनर के जरिए राहुल गांधी को भावी पीएम बताया था। इसके अलावा पोस्टरों के माध्यम से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी भविष्य का प्रधानमंत्री बताने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा खुद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी को बारात का दूल्हा बताया था। हालांकि उनका आशय राहुल की शादी से था लेकिन सियासी पंडितों ने उनके इशारे को विपक्ष के नेता के तौर पर लिया था। हकीकत कुछ भी पर माना यही गया कि राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के तौर पर लालू देखना चाहते हैं।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

अब आगे क्या होगा

एक केस में राहुल गांधी की सांसदी जा चुकी है। और गुजरात हाईकोर्ट ने भी राहुल गांधी को राहत नहीं दी है ऐसे में उनके पास सुप्रीम कोर्ट का सहारा बचा हुआ है। अब राजनैतिक गलियों में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल के नाम विचार का कोई विकल्प फिलहाल नहीं बचा है। यदि लालू का इशारा राहुल गांधी को पीएम के लिए प्रोजेक्ट करने का था तो अब यह संकेत किसी काम का नहीं है। माना जा रहा है कि अब राज्यों के प्रभाव और सीटों के बंटवारे और नए गठबंधन के आधार पर नाम घोषित किया जा सकता है।

Post Views: 193
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version