Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

लालू प्रसाद लौट रहे हैं बिहार, क्या कर पाएंगे पुराना चमत्कार क्योंकि समस्याओं की है भरमार

DigitalDesk by DigitalDesk
February 11, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
लालू प्रसाद लौट रहे हैं बिहार, क्या कर पाएंगे पुराना चमत्कार क्योंकि समस्याओं की है भरमार

तस्वीर इंटरनेट से ली गयी है साभार

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Bihar News: सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी लालू यादव आज यानी शनिवार 11 फरवरी को भारत लौट रहे हैं। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने इसकी जानकारी दी है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एक कि़डनी रोहिणी ने ही दी थी, जिसके बाद भारत में पत्रकारों के एक गुट ने उनकी काफी प्रशंसा की थी।

रोहिणी ने ट्वीट कर कहा कि 11 फरवरी को लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से दिल्ली लौट रहे हैं। उन्होंने लिखा है, “आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं। मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूं..अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा”।

Related posts

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

September 5, 2026
Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

September 5, 2026
  • लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने ही लालू प्रसाद को अपनी एक किडनी देकर नया जीवन दिया है
  • लालू प्रसाद यादव पिछले कई दिनों से अपनी बेटी के पास सिंगापुर में ही थे, पांच दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी
  • ऑपरेशन के दौरान लालू प्रसाद का पूरा परिवार वहीं था और राबड़ी देवी ने भी काफी दिनों तक सिंगापुर में रुक कर उनकी सेवा और देखभाल की थी
  • लालू प्रसाद को किडनी देने वाली बेटी डा. रोहिणी आचार्य भी पूरी तरीके से स्वस्थ हैं
  • रोहिणी को ऑपरेशन के पांच दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, किडनी ट्रांसप्लांट होने के पहले लालू प्रसाद अपनी बेटी के आवास पर ही रह रहे थे
  • सूत्रों की मानें तो राजद अध्यक्ष के पूरी तरह स्वस्थ्य होने में अभी कुछ और वक्त लग सकता है

लालू के सामने चुनौतियां बेशुमार

वैसे, लालू को लौटते ही बेशुमार चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है औऱ शायद इसीलिए उनका बेसब्री से इंतजार भी किया जा रहा है। सबसे बड़ी चुनौती तो उनके लिए सुधाकर सिंह पर लगाम लगाने की होगी। सुधाकर सिंह लालू के दोस्त और पुराने सियासी सलाहकार जगदानंद सिंह के बेटे हैं। जगदानंद सिंह उन गिने-चुने सवर्ण नेताओं में हैं, जो लालू के साथ रहे, जबकि लालू ने भूरा बाल साफ करो का जातीय नारा लगाकर भी बिहारी समाज में कटु विभाजन करवा दिया था।

सुधाकर सिंह बीते कुछ समय से नीतीश कुमार के खिलाफ तीखी बयानबाजी कर रहे थे और आरजेडी को आखिरकार उन्हें मंत्रीपद से हटाना पड़ा और कारण बताओ नोटिस भी जारी करना पड़ा। हालांकि, सुधाकर सिंह ने 30 जनवरी को ही जवाब दे दिया और वह अब भी अपनी जिद पर अड़े ही हुए हैं। उनके मुताबिक उन्होंने कोई गलत बयान नहीं दिया है।

तेजस्वी मुख्यमंत्री कैसे और कब बनेंगे

लालू चूंकि खुद सजायाफ्ता हैं और फिलहाल चुनाव लड़ने से भी वंचित, फिर उनका स्वास्थ्य भी खराब है। वैसे, नीतीश की कृपा से उनके दोनों बेटे सेट हो गए हैं। लालू को यह कृपा लेकिन नहीं चाहिए। उन्हें तो पूरी गद्दी चाहिए, अपने बेटे तेजस्वी के लिए। फिलहाल, बिहार में मंत्रीपरिषद-विस्तार का मसला भी बड़ा है। आरजेडी और जेडीयू दोनों के बीच की दोस्ती इस पर भी टूट सकती है।

उधर, कुशवाहा अलग बगावती तेवर अपनाए हैं और नीतीश के खिलाफ मोर्चा यह कहकर खोले हैं कि डील में तेजस्वी को गद्दी सौंपने की बात गलत हुई है। गद्दी तो जेडीयू के किसी आदमी को ही दी जाए। लालू जैसे मंजे हुए नेता यह इंतजार करेंगे कि कुशवाहा की 19 को बुलाई बैठक का परिणाम क्या होता है…अगर कुशवाहा के साथ जेडीयू की जनता दिखी, तो लालू खेल कर सकते हैं और जेडीयू को तोड़कर तेजस्वी की ताजपोशी भी कर सकते हैं।

लालू इन सभी सिरदर्द से निबटकर तेजस्वी की राह आसान कर पाते हैं या नहीं, यह देखने की बात होगी।

Tags: BiharJDUlalunitishRJDsingaportejashwi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version