लालू और उनकी बेटी रोहिणी को क्यों सुनना पड़ी खरी खोटी !

लालू ने पूछा था हादसे का जिम्मेदार कौन

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर पूरा देश शोक संतप्त है। देश विदेश से लोग संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया जा रहा है। इसी बीच देश के पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी रोहिणी ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके कारण उन्हे काफी कुछ लोगों की खरी खोटी सुनना पड़ी। हालांकि लालू ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को लेकर तंज कसा था,इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए खूब खरी खोटी सुनाई।

लालू ने पूछा था हादसे का जिम्मेदार कौन

पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर तंज कसा। उन्होेंने कहा कि रेल मंत्री को कई नहीं जानता। लेकिन रेलवे का बजट खर्च कर चेहरा चमकाने के लिए रेलगाड़ियों को हरी झंडी कौन दिखाता है यह सब जानते है। इतने बड़े रेल हादसे का दोषी कौन? हालांकि उन्होंने आखिरी में यह भी लिखा कि घटना ह्रदय विदारक है और मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूॅ। लालू के साथ ही उनकी बेटी रोहिणी भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि तुम्हारी ये जुमलेबाजी जनता की जान पर पड़ गई भारी.. जवान,किसान और जनता रोता। फिर भी कानों में जूं नहीं भाजपा को रेंगता.. क्या यही अमृत काल का सुरक्षा कवच है खून से तरबतर जो खौफनाक मंजर है.. झूठ और जुमलेबाजी की राजनीति करना बंद करो रेलवे की सुरक्षा चाक-चौबंद तथा दुरुस्त करो।

लालू को याद दिलाया लैंड फॉर जॉब

लालू के ट्वीट पर भाजपा कहां चुप रहने वाली थी। बिना किसी देरी के भाजपा ने पलटवार करते हुए लालू को लैंड फॉर जॉब की याद दिला दी। भाजपा नेता डॉ. विकास त्रिवेदी ने कहा कि लालू यादव के 3 साल में सर्वाधिक रेल दुर्घटनाएं (1034) हुईं। इतना ही नहीं सर्वाधिक ट्रेनें (550) भी पटरियों से उतरी। तत्पश्चात्, एक घोटाला याद है ‘लैंड फॉर जॉब’ वाला? वह आपने ही रेल मंत्री रहते ही किया था।

राख ठंडी तो हो जाने दीजिए

वहीं अरविंद मोहन सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा कि लालू यादव आप जैसे भी हैं आपदा विपदा जानते हैं। स्वयं अस्वस्थ रहते हुए किसी की मृत्यु पर राजनीति कैसे कर सकते हैं। राख ठंडी तो हो जाने दीजिये फिर राजनीती करियेगा। एक अन्य यूजर विनोद झा ने लिखा कि यह दुर्घटना सिर्फ़ और सिर्फ़ रेलवे भर्ती घोटाले के कारण हुआ है क्योंकि घोटालेबाज़ों ने रिश्वत लेकर गलत लोगों की नियुक्ति किया था जिसके कारण आज आम लोगों को इस हादसे का शिकार होना पड़ा? ईश्वर बहुत जल्द इन रिश्वतखोरों को जरूर दंडित करेंगे।

Exit mobile version