Monday, September 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी …एलके आडवाणी को मिलेगा देश की सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’

DigitalDesk by DigitalDesk
February 3, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्र सरकार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्‍ण आडवाणी को देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान भारत रत्‍न से सम्‍मानित करने का निर्णय लिया है। बता दें कला और साहित्य के साथ विज्ञान, समाजसेवा और खेल के क्षेत्र में देश के लिए असाधारण योगदान देने वाली हस्तियों को भारत रत्‍न से नवाजा जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है साथ ही एलके आडवाणी को सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान भारत रत्‍न दिये जाने पर अपनी खुशी भी जाहिर की है।

  • लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया ऐलान
  • पीएम ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
  • भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं आडवाणी
  • 2002 से 2004 तक रह चुके हैं पूर्व उपप्रधानमंत्री
  • भारत रत्न देने की शुरुआत 2 जनवरी 1954 हुई थी
  • तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने की थी शुरुआत
  • 1954 में केवल जीवित रहते ही दिया जाता था भारत रत्न
  • 1955 के बाद से मरणोपरांत भी दिया जाने लगा भारत रत्न

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझाा करते हुए लिखा उन्हें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम ने लिखा कि उन्होंने भी श्री आडवाणी जी से बात की और देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई भी दी। पीएम मोदी ने कहा यह हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं। भारत के विकास में आडवाणी जी का योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। बता दें लालकृष्‍ण आडवाणी पांच बार लोकसभा और चार बार राज्‍यसभा के सांसद रहे हैं। वहीं तीन बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लालकृष्‍ण आडवाणी साल 2002 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।

Related posts

Uttar Pradesh: यूपी में चुनाव से पहले रंगों की सियासत तेज, सपा के नीले रंग से लेकर पीडीए रथ के भगवे तक छिड़ी बहस

Uttar Pradesh: यूपी में चुनाव से पहले रंगों की सियासत तेज, सपा के नीले रंग से लेकर पीडीए रथ के भगवे तक छिड़ी बहस

September 21, 2026
चीन में एकीकृत सामाजिक क्रेडिट कोड प्रणाली को लागू हुए 11 साल पूरे

चीन में एकीकृत सामाजिक क्रेडिट कोड प्रणाली को लागू हुए 11 साल पूरे

September 21, 2026

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिया जाता है ‘भारत रत्न’

बता दें भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह देश के लिए किसी क्षेत्र में असाधारण और सर्वोच्च सेवा को मान्‍यता प्रदान के लिये दिया जाता है। देश का यह सर्वोच्च सम्मान राजनीति ही नहीं कला और साहित्‍य के साथ विज्ञान के क्षेत्र में किसी विचारक और वैज्ञानिक के साथ उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को दिया जाता है। भारत रत्न से सम्मानित करने की शुरुआत 2 जनवरी 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने की थी। 1954 में यह सर्वोच्च सम्मान केवल जीवित रहते ही संबंधित व्यक्ति को दिया जाता था। लेकिन साल 1955 में संशोधन किया गया और मरणोपरांत भी भारत रत्न दिये जाने के प्रावधान को इसमें शामिल किया गया। भारत रत्न हासिल करने वालों की आधिकारिक घोषणा भारत के राजपत्र में बतौर अधिसूचना जारी कर की जाती है। भारत रत्न सम्मान हर साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाता है। 1954 में भारत रत्न सम्मान देने की शुरुआत हुई थी। स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के साथ पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के साथ वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन को दिया गया था।

Tags: # Bharat Ratna#Former Deputy Prime Minister#Lal Krishna Advani#Social MediaPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version