Lakhimpur kheeri: लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा को राहत मिली है। उसे सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। हालांकि, अदालत ने जमानत देते हुए आशीष को कई निर्देश दिए हैं और शर्तें भी रखी हैं। कोर्ट ने आशीष को 8 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है और उन्हों दिल्ली और यूपी में नहीं रहने का भी निर्देश दिया है।
- आशीष को बेल से रिहा होने के एक हफ्ते के अंदर यूपी छोड़ना होगा
- उसको पुलिस को अपना पता बताना होगा और वह हर दिन पुलिस थाने में रिपोर्ट करेगा.
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह गवाहों को किसी तरह से प्रभावित नहीं कर सकता, किसी भी गवाह से नहीं मिलेगा
सुप्रीम कोर्ट ने गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र को जमानत देने के साथ ही आरोपियों की पीट-पीटकर हत्या करने वाले 4 किसानों को भी अंतरिम जमानत दे दी।
आरोपियों की रिहाई पर खुश नहीं टिकैत
सुप्रीम कोर्ट की जमानत के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया देते हुए पूछा है कि कि क्या ये आरोपी आठ हफ्ते बाद वापस फेंक दिए जाएंगे? उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ये कह रहा है कि उसके परिवार ने किसी को धमकाया नहीं है, और उसका व्यवहार ठीक रहा है, तो ये बोगस दलील है। जाहिर तौर पर टिकैत आशीष की रिहाई से खुश नहीं हैं।
टिकैत ने कहा कि इस तरह की दलील हर किसी को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 302 के और मामलों में भी इन दलीलों को ध्यान में रखते हुए हत्या के अन्य केसों में जमानत दे देनी चाहिए।
जानिए, क्या है लखीमपुर हिंसा का मामला
यह पूरा मामला 2021 ईस्वी का है। 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में कथित तौर पर 8 लोगों की गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। उस दिन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय टेनी दंगल का उद्घाटन करने आनेवाले थे। उसी समय किसान-आंदोलन भी चल रहा था।
किसानों ने आरोप लगाया कि जिस गाड़ी ने किसानों को कुचला उस गाड़ी में आशीष मिश्रा बैठे हुए थे। इसी आरोप के आधार पर आशीष मिश्रा को पुलिस ने हत्या का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया था।
नीचे हम समय सारिणी दे रहे हैं कि लखीमपुर कांड में कब क्या हुआ…
3 अक्टूबर 2021 – लखीमपुर खीरी में हिंसा और 8 लोगों की मौत
5 अक्टूबर 2021 – आशीष मिश्रा और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
6 अक्टूबर 2021 – हिंसा का सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया
9 अक्टूबर 2021 – आशीष क्राइम ब्रांच के सामने पेश, देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 फरवरी 2022 – इलाहाबाद हाईकोर्ट से आशीष मिश्रा को जमानत मिली
15 फरवरी 2022 – आशीष मिश्रा जेल से रिहा
17 फरवरी 2022 – आशीष मिश्रा की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
देखें वीडियो-
