World’s Expensive Currency: दुनिया की सबसे महंगी करेंसी कौन सी है? जानें कुवैती दिनार की ताकत और भारतीय रुपये की स्थिति
कौन है करेंसी की दुनिया का बादशाह?
दुनिया में कई मजबूत करेंसियां हैं, लेकिन कुवैत का कुवैती दिनार (Kuwaiti Dinar) उन सभी को पीछे छोड़ देता है। यह दुनिया की सबसे महंगी करेंसी मानी जाती है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि अमेरिकी डॉलर, यूरो और ब्रिटिश पाउंड भी इसके सामने कमजोर नजर आते हैं। फिलहाल 1 कुवैती दिनार की कीमत लगभग 3.28 अमेरिकी डॉलर और ₹283.09 भारतीय रुपये है।
भारतीय रुपया कहां टिकता है?
जब तुलना होती है कुवैती दिनार और भारतीय रुपये की, तो अंतर साफ दिखता है। अभी के रेट के मुताबिक, ₹1,00,000 केवल 353.25 कुवैती दिनार बनते हैं। इसका मतलब यह है कि भारतीय करेंसी की वैल्यू काफी नीचे है। हालांकि ये सिर्फ विनिमय दर का अंतर है, इससे किसी देश की आर्थिक स्थिति का सीधा आकलन नहीं किया जा सकता।
क्यों इतनी मजबूत है कुवैती करेंसी?
कुवैत एक छोटा लेकिन बेहद अमीर देश है। यहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह तेल पर आधारित है, जो दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडारों में से एक है। उच्च प्रति व्यक्ति आय, कम महंगाई, मजबूत ट्रेड बैलेंस और सरकार की सख्त मुद्रा नीति ने कुवैती दिनार को सबसे ऊपर बनाए रखा है।
दूसरे देशों की करेंसी की स्थिति
जहां कुवैती दिनार टॉप पर है, वहीं कई देशों की करेंसी भारतीय रुपये से भी कमजोर हैं। जैसे कि 1 भारतीय रुपया = 188.66 इंडोनेशियन रुपिया। इससे यह साफ होता है कि मुद्रा की वैल्यू सिर्फ आकार या जनसंख्या से नहीं, बल्कि आर्थिक नीतियों और संसाधनों से तय होती है।





