Wednesday, March 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

चंद्रयान-4 के लिए करना होगा अभी इंतजार…इसरो प्रमुख ने साझा की ये जानकारी

DigitalDesk by DigitalDesk
March 10, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Kulasekharapatnam Lock Pad Still waiting for Chandrayaan 4 ISRO chief shared this information
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इसरो ने चंद्रयान- 4 की तैयारी शुरु

भारत के चंद्र मिशन चंद्रगान-3 की सफलता के बाद अब इसरो ने चंद्रयान- 4 की तैयारी शुरु कर दी है। जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। चंद्रयान-4 को लेकर कहां तक प्रगति हुई है। इस मिशन को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने मीडिया से यह जानकारी साझा की है।

  • चंद्रवान-4 पर किया जा रहा है काम
  • कुलशेखरपट्टनम लॉच पेड की तैयारी
  • पीएम मोदी ने रखी थी लॉंच पेड की आधारशिला
  • पहले से बिल्कुल अलग होगा यह मिशन -मून
  • चांद पर जाने के बाद धरती पर लौटेगा चंद्रयान 4
  • चंद्रयान-4 को दो स्टेज में लॉन्च करने है योजना

मदुरै में मीडिया से चर्चा के दौरान एस सोमनाथ ने कहा चंद्रवान-4 पर अभी काम किया जा रहा है यह अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कुलशेखरपट्टनम लॉच पेड की आधारशिला रखी थी। यह काम दो साल में पूरा होगा। दरअसल कुलशेखरपट्टनम से 500 किलोग्राम तक के रॉकिट लॉन्च किए जा सकते हैं। इस तरह साफ है कि चंद्रयान-4 को लॉन्च करने की तारीख अभी तक तय नहीं पाई है लेकिन भारत के इस अहम प्रोजेक्ट पर काम जोर-शोर से जारी है। इसरो प्रमुख सोमनाथ ने जिस लॉन्चपैड का जिक्र किया है उसकी आधारशिला पीएम मोदी ने पिछले दिनों 28 फरवरी को कुलशेखरपट्टनम में रखी थी। तैयार होने के बाद इस लॉन्चपैड का इस्तेमाल खास तौर से छोटे उपग्रह प्रक्षेपण मिशन को लॉन्च करने के लिए किया जाएगा। जिससे उपग्रहों को पृथ्वी को निचली कक्षा में रखा जा सके। इतना ही नहीं यह देश के अंतरिक्ष शोध प्रयास को भौगोलिक लाभ भी उपलब्ध कराएगा। दरअसल श्रीहरिकोटा का स्पेसपोर्ट जीएसएलवी, पीएसएलवी, एलएमवी तीन और अन्य दूसरे स्पेश मिशन समेत सभी रॉकिट लॉन्च मिशन के लिए प्राथमिक केंद्र बना रहेगा। उन्होंने बताया शार रेंज में दो लॉन्च पैड हैं। दूसरा रॉकिट प्रक्षेपण केंद्र लगभग 2 हजार 233 एकड़ क्षेत्र में होगा। जिसकी लागत लगभग 950 करोड़ रुपये की आयेगी। इसे देश की अंतरिक्ष अन्वेषण की यात्रा में एक नए युग की शुरूआत माना जा सकता है।

Related posts

Purulia Anand Vihar Express will run on the tracks PM Modi will inaugurate the train

पटरी पर दौड़ेगी पुरुलिया–आनंद विहार एक्सप्रेस…इस दिन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ट्रेन का उद्घाटन

March 11, 2026
Justices JB Pardiwala and KV Viswanathan

कौन हैं SC के जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन…जिन्होंने दिल पर हाथ रखकर सुनाया इच्छामृत्यु का ये फैसला…

March 11, 2026

बहुत अलग होगा चंद्रयान-4 मिशन

चंद्रयान-4 की बात हम करें तो यह पहले के मिशन की तरह तो बिल्कुल नहीं होगा। इस बार चांद पर जाने के बाद चंद्रयान वहीं से वापस धरती पर भी लौट आएगा। जहां चंद्रयान-3 को सिंगल स्टेज में लॉन्च किया था। दूसरी ओर अब चंद्रयान-4 को दो स्टेज में लॉन्च करने योजना है, इसकी तैयारी की जा रही है। दो अलग-अलग लॉन्च चंद्रयान 4 के व्हीकल को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। यह चंद्रमा की सतह से चट्टानों के साथ मिट्टी के नमूनों को लेकर वापस धरती पर आएगा। पहली बार लॉन्चिंग के समय चंद्रयान-4 का वजन करीब 5200 किलोग्राम के आसपास होगा। चांद से जब यह मिशन वापस धरती के लिए लॉन्च होगा तब इसका वजन घटकर 1527 किलोग्राम होगा। जिससे आसानी से यह धरती के आर्बिट में प्रवेश कर सके।

Post Views: 105
Tags: #Chandrayaan-4#ISRO chief#Kulshekharpatna#satellite launch mission
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version