World Cup 2025: क्रांति गौड़ ने किया कमला प्रदेश का बड़ा सम्मान

World Cup 2025: क्रांति गौड़ ने किया कमला प्रदेश का बड़ा सम्मान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता खिलाड़ी क्रांति सिंह गौड़ का मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में विशेष सम्मान किया। कार्यक्रम में सीएम ने क्रांति को मोमेंटो भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि क्रांति के पिता मुन्ना सिंह, जो वर्तमान में सस्पेंड चल रहे हैं, उनकी जल्द ही पुलिस विभाग में बहाली की जाएगी। सीएम मोहन यादव ने बताया कि छतरपुर जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तरीय स्टेडियम बनाया जाएगा, जिससे युवाओं को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण का अवसर मिल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 15 नवंबर, जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में क्रांति के सम्मान में एक बड़ा समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में खेल मंत्री विश्वास सारंग ने क्रांति के पिता, मां नीलम सिंह और कोच राजीव बिल्थरे को सम्मानित किया। समारोह में मौजूद युवा खिलाड़ियों ने क्रांति से वर्ल्ड कप की तैयारियों और अनुभवों को लेकर सवाल भी पूछे।

Exit mobile version