Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

जानें UP में क्यों लिखा जा रहा दुकानों पर मालिक और मैनेजर का नाम…

जानें UP में क्यों लिखा जा रहा दुकानों पर मालिक और मैनेजर का नाम...

DigitalDesk by DigitalDesk
September 24, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे ढाबों और रेस्टोरेंट खानपान के प्रतिष्ठानों की सघन जांच के निर्देश दिए है, निर्देश दिए हैं कि ढाबों और रेस्टोरेंट पर हर कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने जारी किये निर्देश
खान पान के केंद्रों पर हो साफ-सफाई
सीसीटीवी की जद में हो खाद्य पदार्थों को तैयार वाला स्थान
आमजन के स्वास्थ्य हितों से न हो किसी भी प्रकार का खिलवाड़
देश के विभिन्न अलग अलग क्षेत्रों में हुई घटना
सीएम ​ने दिए निर्देश— दुकानों पर लिखें मालिक और मैनेजर का नाम
होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की गहनता से करें जांच

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

दरअसल खाने-पीने के सामान में गंदगी मिलाने का मामला सामने आने पर योगी सरकार सख्त नजर आ रही है। अब दुकानों के मालिक ही नहीं उसके मैनेजर का भी लिखना होगा नाम
बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ ने खान-पान की सामग्री में मानव अपशिष्ट और गंदगी की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
देश के विभिन्न अलग अलग क्षेत्रों में पिछले दिनों घटीं इस तरह की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए एक उच्च स्तरीय बैठक में यूपी के सीएम योगी ने प्रदेश के सभी होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहनता से जांच करने। उनका सत्यापन आदि करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए नियमों में आवश्यकतानुसार संशोधन के भी सीएम निर्देश दिए।

बता दें सीएम योगी ने कहा है कि हाल के दिनों में देश के अलग अलग क्षेत्रों में दाल, रोटी और जूस जैसे खान-पान की सामग्री में मानव अपशिष्ट, अखाद्य और गंदगी की मिलावट की घटनाएं सामने आईं थी। इस तरह की घटनाएं वीभत्स हैं तो हैं ही आम आदमी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। लिहाजा यूपी में इस तरह के कुत्सित प्रयास कतई स्वीकार नहीं किये जा सकते।

यूपी में इस तरह की ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए राज्य में ठोस प्रबंध किए जाना जरुरी है। राज्य में ऐसे ढाबों और रेस्टोरेंट आदि खान-पान के प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जानी जरुरी है। इसके लिए प्रदेशस्तर पर सघन अभियान चलाया जाए। इन प्रतिष्ठानों के संचालक सहित वहां तैनात सभी कर्मचारियों का भी सत्यापन किया जाए। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के साथ पुलिस और स्थानीय प्रशासन की साझा टीम की ओर से यह कार्यवाही शीघ्रता से सम्पन्न कराई जाए।

सीएम ने कहा खान-पान की दुकानों और प्रतिष्ठानों पर संचालकों उनके प्रोपराइटर और मैनेजर आदि के नाम ही नहीं उनका पूरा पता प्रमुखता से दुकानों पर डिस्प्ले किये जाने चाहिये। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम में जरुरत पड़ने पर संशोधन भी किया जा सकता है।अब ढाबों, होटलों और रेस्टोरेंट जैसे खान-पान के प्रतिष्ठानों में यदि सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं होगी तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ग्राहकों के बैठने के स्थान पर ही नहीं बल्कि प्रतिष्ठान के दूसरे हिस्सों को भी सीसीटीवी के जरिए कवर होना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि हर प्रतिष्ठान संचालक सीसीटीवी की फीड को सुरक्षित रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराएगा।

Post Views: 626
Tags: #Yogiaditya NathFood
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version