Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 : जाने वोटिंग को लेकर क्यों कम हो रहा मतदाताओं में उत्साह…!

बिहार लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। पहले चरण में बिहार के चार सीट पर वोटिंग हुई ,तो वही दूसरे चरण में पांच सीट पर वोटिंग हुई। दोनों ही फेज में वोटिंग की प्रतिशत काफी कम नजर आया। जिसमें की पहले फेज में कुल 48% वोटिंग हुई तो वहीं दूसरे फेज में कुल 58.58% वोटिंग हुई। जो की 2019 की लोकसभा चुनाव की वोटिंग प्रतिशत से लगभग 10 प्रतिशत कम है।

DigitalDesk by DigitalDesk
October 28, 2024
in राजनीति
0
लोकसभा चुनाव 2024 : जाने वोटिंग को लेकर क्यों कम हो रहा मतदाताओं में उत्साह…!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। पहले चरण में बिहार के चार सीट पर वोटिंग हुई ,तो वही दूसरे चरण में पांच सीट पर वोटिंग हुई। दोनों ही फेज में वोटिंग की प्रतिशत काफी कम नजर आया। जिसमें की पहले फेज में कुल 48% वोटिंग हुई तो वहीं दूसरे फेज में कुल 58.58% वोटिंग हुई। जो की 2019 की लोकसभा चुनाव की वोटिंग प्रतिशत से लगभग 10 प्रतिशत कम है। हालांकि बिहार की आवादी और सीटो की संख्या दोनों ही ज्यादा है, फिर भी वहां 70 प्रतिशत तक भी वोटिंग नहीं हो रही।

बिहार में भी कम वोटिंग ने बढ़ाई चिंता
फेज में 48% वोटिंग हुई
दूसरे फेज में 58.58% वोटिंग हुई
2019 की तुलना में घट गया वोटिंग प्रतिशत
लगभग 10 प्रतिशत कम हुई इस बार वोटिंग
क्या माइग्रेशन या पलायन है बड़ी वजह

Related posts

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027 BJP gears up for a hat trick in Dadri Will the SP fail to open its account once again in 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: दादरी में BJP की हैट्रिक की तैयारी! क्या 2027 में भी नहीं खुलेगा सपा का खाता?

October 19, 2026
up CM Yogi

राम मंदिर पर आरोपों से सियासी संग्राम, योगी ने सपा-कांग्रेस को घेराचंदा चोरी नहीं, चढ़ावे का मामला; सीएम का दावा—जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली

October 19, 2026

वोटिंग प्रतिशत कम होने की हैं कई वजह

13 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले राज्य बिहार में बढ़ती आबादी के साथ वोटिंग प्रतिशत साल दर साल कम होता नजर आ रहा है। इसके पीछे की एक खास वजह है माइग्रेशन या पलायन, यहां की कुल आबादी में से 50 लाख से ज्यादा लोग अपना राज्य छोड़ कर दूसरे राज्य में जा बसे है। कुछ लोग रोजगार की तलाश में तो कुछ हायर एजुकेशन के लिए बिहार से बाहर जा चुके है। जब राज्य के युवा राज्य में होंगे ही नहीं तो वोट देंगे कैसे। बिहार के पिछड़ा राज्य होने का एक मूल कारण है बेरोजगारी । सालों से बोरोजगारी से परेशान यहां के युवा हर बार चुनाव से पहले नई सरकार से यही उम्मीद लगाते है कि आने वाली सरकार राज्य में रोजगार लाएगी और युवाओं को नई अपॉर्चुनिटी मिलेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। आज भी बेरोजगारी की वजह से लाखों की तादात में युवा दूसरे राज्य में शिफ्ट हो रहे है। बात करे बिहार के एजुकेशन सिस्टम की तो उसका हाल भी बदहाल ही है। 10वीं के बाद से ही बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अपना घर छोड़कर दूसरे राज्य में बस रहे हैं। इन सब के पीछे बिहार की राजनीति एक बड़ी वजह है।

डबल इं​जन सरकार..फिर भी बदहाल बिहार

दूसरा बड़ा कारण है बिहार का राजनीतिक सिस्टम। ज्यादातर स्थानीय और क्षेत्रीय दल है। जिनके नेता केवल सत्ता के लिए बार बार दलबदल करते रहते है। जिससे जोड़तोड़ कर सरकार ते बन जाती है। नेताओं को सत्ता का सुख मिल जाता है। लेकिन जनता की परेशानियां जहां की तहां बनी रहती है। मौजूदा सरकार की बात करें तो मुख्यमंत्री नीतिश कुमार सीएम पद की नौ बार शपथ ले चुके है। 2005 से लेकर अब तक नीतिश कुमार ही मुख्यमंत्री है। जिनका कार्यकाल सबसे लंबे समय से चल रहा है। नीतीश कुमार का सत्ता में रहने का अपना ही स्टाईल है। अपने जुब़ा से जाएं पर सत्ता से न जाएं। यही वजह है कि एनडीए से गठबंधन के बाद नीतीश कुमार को सोशल माडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था। वहीं नीतीश कुमार दलबदलू और पार्टी बदलू के नाम से भी इसलिए जाने जाते है क्योंकि सत्ता में बने रहने के लिए इन्होंने कई बार पार्टी बदली है। कभी एनडीए छोड़ कर राजद को ज्वाइन किया तो कभी राजद को छोड़ फिर एनडीए का दामन थाम लिया। इस बीच बिहार में कितना विकास हुआ। कितना रोजगार मिला इसका सवाल न विपक्ष ने पूछा न सत्ता पक्ष ने जनता को जवाब दिया। बिहार की राजनीति की इसी सिस्टम के चलते राज्य के हाल बेहाल हो गए।

आगे भी कम वोटिंग की आशंका!

जब तक बिहार में सरकारें युवाओं को रोजगार नहीं देती। जनता को शिक्षा और स्वास्थय की सुविधाएं नहीं देती तब तक बिहार में पलायन इसी तरह जारी रह सकता है। और अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में युवा मतदाता का चुनाव से रुझान खत्म हो सकता है और वोटिंग प्रतिशत और कम होनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Bihar NDA Government#Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version