महाकुंभ 2025 का आयोजन शुरू हो चुका है. आस्था और संस्कृति के महोत्सव में हर वर्ग के लोग भाग ले रहे हैं. लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा प्रसिद्ध अमेरिकी कारोबारी और एप्पल के सह-संस्थापक दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स की हो रही है. वे महाकुंभ 2025 में हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुकी हैं. लॉरेन पॉवेल जॉब्स का हिंदू धर्म के प्रति विशेष लगाव रहा है. लॉरेन ने रविवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया. लेकिन उन्हें काशी विश्वनाथ शिवलिंग को छूने की अनुमति नहीं दी गई. बता दें कि सुबह के समय श्रद्धालुओं को मंदिर का शिवलिंग छूने की अनुमति होती है. लेकिन लॉरेन को मंदिर प्रबंधन ने ऐसा नहीं करने दिया. लॉरेन पॉवेल जॉब्स के आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरि ने ऐसा करने की वजह बताई है. आध्यात्मिक नेता स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा, “काशी विश्वनाथ में हमारी भारतीय परंपरा के अनुसार, कोई भी अन्य हिंदू शिवलिंग को नहीं छू सकता है। इसलिए उन्हें बाहर से शिवलिंग के दर्शन कराए गए।” बता दे की लॉरेन पॉवेल जॉब्स प्रयागराज महाकुंभ में 10 दिन तक निरंजनी अखाड़े में कल्पवास करेंगी. लॉरेन पॉवेल के शिविर में रहने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.
जाने क्यों नहीं छूने दिया Steve Jobs की पत्नी को काशी में शिवलिंग…
Steve Jobs की पत्नी को काशी में नहीं छूने दिया शिवलिंग, .जाने इसके पिछे की वजह..
-
By DigitalDesk
- Categories: उत्तर प्रदेश, धर्म, बिजनेस, मुख्य समाचार, शहर और राज्य
- Tags: #Mahakumbh 2025Sanatan Dharma
Related Content
Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग
By
DigitalDesk
October 20, 2026
ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम
By
DigitalDesk
October 20, 2026
विजयादशमी पर शस्त्र पूजा और शमी वृक्ष का महत्व, शक्ति, साहस और विजय का सनातन संदेश
By
DigitalDesk
October 20, 2026
रावण की आखिरी 3 सीख: मरते-मरते शत्रु को दे गया जीवन का सबसे बड़ा ज्ञान, आज भी प्रासंगिक हैं ये बातें!
By
DigitalDesk
October 20, 2026
दशहरा 2026: विजयादशमी आज... जानिए रावण दहन का शुभ मुहूर्त और शमी पूजा का महत्व
By
DigitalDesk
October 20, 2026