Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

जानें सेबी ने क्यों लगाया अनिल अंबानी पर बैन और इतने करोड़ रुपये का जुर्माना..!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 23, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
जानें सेबी ने क्यों लगाया अनिल अंबानी पर बैन और इतने करोड़ रुपये का जुर्माना..!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जानें सेबी ने क्यों लगाया अनिल अंबानी पर बैन और इतने करोड़ रुपये का जुर्माना..!

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी ने भारत के दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी के साथ 24 अन्य लोगों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया है। सिक्योरिटीज मार्केट से इन कारोबारियों को पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी कारोबारी अनिल अंबानी पर लगाया गया है।

Related posts

Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग

Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग

October 20, 2026
ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

October 20, 2026

मार्केट रेगुलेटर सेबी Sebi की ओर से भारत के बड़े कारोबारी अनिल अंबानी और 24 दूसरे कारोबारियों के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया है। 5 साल का यह प्रतिबंध सिक्योरिटीज मार्केट में लगाया है। सेबी की ओर से अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये की पेनाल्टी भी लगाई है। दरअसल यह पूरा मामला रिलायंस होम फाइनेंस के पैसों के डायवर्जन से संबंधित है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड का कड़ा एक्शन
अनिल अंबानी पर लगाया 25 करोड़ रुपये का जुर्माना
दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी पर लगाया पांच साल का प्रतिबंध
24 अन्य लोगों के खिलाफ भी लिया सख्त ऐक्शन
कारोबारियों को पांच साल के लिए किया प्रतिबंधित

जानकारी के अनुसार सेबी की ओर से अनिल अंबानी सहित 24 दूसरे लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए सेबी ने किसी भी लिस्टेड कंपनी या फिर बाजार के साथ पंजीकृत कंपनी के डायरेक्टर या दूसरे मैनेजर जैसे अहम पदों पर जुड़ने को लेकर भी प्रतिबंध लगाया है। सेबी की ओर से रिलायंस होम फाइनेंस के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। सेबी ने प्रतिभूति बाजार से रिलायंस होम फाइनेंस को करीब 6 महीने के लिए प्रतिबंधित करते हुए कंपनी पर 6 लाख रुपये का अर्थ दंड भी लगाया है।

बता दें करीब 222 पन्नों के अपने अंतिम आदेश में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी ने यह पाया है कि अनिल अंबानी की ओर से RHFL प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों की सहायता से RHFLसे धन निकालने के लिए धोखाधड़ी की साजिश रची थी। जिसमें उसे अपनी कंपनी की संबद्ध संस्थाओं को कर्ज के रूप में दर्शाया गया था। आरएचएफएल बोर्ड सदस्यों ने हालांकि इस तरह के किसी भी कर्ज देने की व्यवस्था को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे। वहीं कॉर्पोरेट लोन की नियमित समीक्षा भी की गई थी, लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से इन सभी आदेशों की अनदेखी की गई। सेबी ने बताया कि कामकाज के तरीके में बड़ी लापरवाही और गलती की गई है। जिसे अनिल अंबानी के प्रभाव के चलते कुछ प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों ने अंजाम दिया था। ऐसे इन हालात को देखते हुए आरएचएफएल कंपनी को धोखाधड़ी में शामिल लोगों के समान दोषी भी नहीं ठहराया जाना चाहिए। वहीं नियामक की ओर से कहा गया कि इसके अतिरिक्त बाकी की संस्थाओं ने या तो अवैध तरीके से कर्ज हासिल करने के लिए प्राप्तकर्ता होने की भूमिका या आरएचएफएल से राशि को अवैध तरी​के कहीं ओर पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी करने में अपनी भूमिका निभाई है।

 

Tags: #Anil AmbaniMukesh Ambani
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version