जानें आतिशी के सीएम बनने से क्यों नाखुश हैं आप की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल…क्या डमी सीएम” होंगी आतिशी

जानें आतिशी के सीएम बनने से क्यों नाखुश हैं आप की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल…क्या डमी सीएम” होंगी आतिशी

दिल्ली में आतिशी मार्लेना को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति स्वीकार किया लेकिन आप की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल खुश नही दिखीं। तो क्या माना जाय आप में बगावत शुरू हो गई है। आखिर केजरीवाल का यह निर्णय से स्वाति को स्वीकार क्यों नही है। साथ एक साधारण सवाल यह भी की अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को ही सीएम क्यों बनाया।

दिल्ली में आतिशी को सीएम बनाना केजरीवाल की राजनीतिक मजबूरी है या त्याग और आदर्श का उदाहरण। यह भी एक सवाल है। आखिर क्यों है केजरीवाल को आतिशी पर सबसे ज्यादा भरोसा। अब आतिशी के हाथ में अब होगी दिल्ली की कमान। अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर सभी आप नेताओं ने मुहर लगाई है। इसके साथ ही आतिशी बतौर सीएम दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनके पहले पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित इस पद पर रह चुकी हैं। पहले एक नजर डालते हैं आतिशी के राजनीतिक सफर पर लेकिन एक सवाल जिसका जवाब जरूरी है आखिर आतिशी ही सीएम क्यों।

दिल्ली के सीएम के लिए आतिशी ही क्यों ?
केजरीवाल और सिसोदिया की करीबी, भरोसेमंद महिला नेता
केजरीवाल और सिसोदिया के जेल में रहते मजबूती से रखा पार्टी का स्टैंड
सिसोदिया जेल गए तो 6 महत्वपूर्ण मंत्रालय इन्हें ही मिले
2013 विधानसभा चुनाव में पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने वाली कमेटी में थीं
स्वाति मालीवाल केस के बाद महिला सीएम बनाकर पार्टी डैमेज कंट्रोल कर सकेगी

दिल्ली आप विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद अपने चिर परिचित अंदाज में आतिशी मार्लेना ने बीजेपी पर केजरीवाल के खिलाफ मिथ्या आरोप लगाने और अपनी एजेंसियों को केजरीवाल के पीछे छोड़ने का आरोप लगाया। साथ ही साथ एजेंसियों के खिलाफ की गई कोर्ट को टिप्पणी को केजरीवाल के निर्दोष होने का संकेत माना। लेकिन इस सब में अपने आप को सीएम चुने जाने वाले क्षण को दुख का क्षण बताया। ये हमारे लिए दुख का क्षण हैं। आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोग इस बात का प्रण ले रहे हैं कि अगले विधानसभा के चुनाव में वे केजरीवाल को एक बार फिर
दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएंगे।

दिल्ली की डमी सीएम” होंगी आतिशी
वहीं दूसरी ओर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को केजरीवाल का यह निर्णय पसंद नही आया। मालीवाल ने कहा दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन है। आतिशी जैसी महिला दिल्ली की सीएम बनने जा रही है। जिसके अपने परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी की सजा से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। आतिशी मुख्यमंत्री बनेंगी, लेकिन यह हम सब अच्छी तरह से जानते हैं कि आतिशी “डमी सीएम” होंगी। फिर भी यह एक बड़ा मुद्दा है। क्योंकि वह CM होंगी और यह मामला सीधे तौर पर देश और दिल्ली की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान बचाए दिल्ली को ऐसी मुख्यमंत्री से।

आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल का इस तरह का बयान न सिर्फ केजरीवाल के फैसले को चुनौती देता है। बशर्ते उनके भवति तेवर को भी दर्शाता है। आखिर इस तरह के बयान के क्या मायने निकाले जाए। मालीवाल के बयान पर आप आदमी पार्टी के नेता जो बात कही है क्या यह सही विश्लेषण होगा।

Exit mobile version