जाने क्यो की कांग्रेस ने ओवैसी की तारीफ
तेलगांना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एआईएम आईएम प्रमुख ओवैसी की जमकर तारीफ की। रेड्डी ने कहा कि औवेसी संसद में लगातार गरीबों के लिए बोलते हैं और समाज में हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए कल्याण का काम करते हैं। रेवंत रेडंडी ने पैगम्बर आफ द वर्लड पुस्तक के विमोचन के समय ये बात कही। रेड्डी ने कहा कि ओवैसी जब कांग्रेस की बुराई करते हैं तो वो बुरा नहीं मानते क्योंकि वो अपना काम करते हैं। ऐसे में विपक्ष के तौर पर हमारे खिलाफ अगर वो बोलते हैं तो हमारे दुश्मन नहीं बन जाते क्योंकि सरकार चलाने में कई कमियां रह जाती हैं और कई गलतियां भी हो जाती हैं। रेड्डी ने कहा कि राज्य और देश दोनो ही जगह मजबूत विपक्ष होना चाहिए। रेड्डी ने औवेसी को गरीबों की आवाज बताया और कहा कि पैग्मबर मोहम्मद , गीता और बाइबिल का सार देश और विश्व में शांति का पैगाम देने हैं ऐसे में हमे उन लोगों को रोकना चाहिए जो जहर फैलाने की कोशिश करते हैं।




