जानें बीजेपी ने क्यों लगाया बड़े चेहरों पर दांव!
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट आ गई है। लिस्ट क्या आई कहा जा सकता है कि सियासत के कई रंग एक साथ आ गए हैं। लिस्ट में पूरे 39 नामों का ऐलान हुआ । हांलाकि ये सभी हारी हुई सीटें थी लेकिन बीजेपी की इस लिस्ट ने पहली से भी ज्यादा चौंका दिया वजह रही लिस्ट में शामिल तीन केंद्रीय मंत्री और चार सांसदों के नाम। हांलाकि बीजेपी की तरफ से ये बात तो साफ तौर पर आ रही थी कि सांसदों को टिकट देकर पार्टी मैदान में उतार सकती है लेकिन पार्टी मध्यप्रदेश बीजेपी चुनाव समिति के संयोजक नरेंद्र तोमर सहित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय तक को मैदान में उतारा है। बीजेपी के इस लिस्ट के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तंज कसना शुरू कर दिया तरह तरह की बातें और अटकलों को ट्वीट की हिस्सा बनना शुरू कर दिया मसलन मुख्यमंत्री पद के सभी दावेदारों को अब टिकट दे दिया गया है। अब एम पी बीजेपी के बड़े चेहरों मे केवल श्रीमंत सिंधिया और उमा भारती का नाम आना बाकी है। हांलाकि बीजेपी भी सोशल मीडिया पर पलटवार में पीछे नहीं है। लेकिन हम समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर बीजेपी ने अपने सारे बड़े दिग्गज एक साथ मैदान मे क्यों उतार दिए.