Wednesday, September 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें कौन हैं नव्या हरिदास जो वायनाड में देंगी प्रियंका गांधी को चुनौती…!

DigitalDesk by DigitalDesk
October 20, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
जानें कौन हैं नव्या हरिदास जो वायनाड में देंगी प्रियंका गांधी को चुनौती…!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जानें कौन हैं नव्या हरिदास जो वायनाड में देंगी प्रियंका गांधी को चुनौती…!

बीजेपी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नव्या हरिदास को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि यहां से कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतारने वाली है। वायनाड सीट पर 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना भी इस दिन ही होगी।

Related posts

वांग यी ने जर्मनी के विदेश मंत्री से फोन पर बात की

वांग यी ने जर्मनी के विदेश मंत्री से फोन पर बात की

September 22, 2026
Nitin Nabin #focuses

सहारनपुर से 2027 का संदेश, नितिन नबीन का संगठन पर फोकस…71 सीटों वाले पश्चिमी यूपी पर नजर

September 22, 2026
  • वायनाड लोकसभा सीट बीजेपी उम्मीदवार की घोषणा
  • बीजेपी की ओर से नाव्या हरिदास वायनाड से चुनाव लड़ेंगी
  • राहुल गांधी ने दिया था वायनाड से इस्तीफा
  • प्रियंका गांधी के इस सीट से चुनाव लड़ने की संंभावना

कांग्रेस प्रत्याशी बनने पर प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने नाव्या की चुनौती होगी। वायनाड लोकसभा सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बता दें 2024 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने दो सीटों पर जीतने के बाद यूपी की रायबरेली सीट को अपने पास रखने के फैसला लेते हुए वायनाड को खाली कर दिया था।

राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद अब यहां से कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा जा सकता है। माना जा रहा है कि प्रियंका के चुनावी पदार्पण पर वायनाड से मैदान में उतारने का फैसला कांग्रेस ने पहले ही किया था। यह फैसला गांधी परिवार की ओर से इस निर्वाचन क्षेत्र को दिए जाने वाले राजनीतिक और रणनीतिक महत्व को दर्शाता है। अब बीजेपी की ओर से भी एक महिला को ही यहां से उम्मीदवार बनाकर प्रियंका गांधी के खिलाफ खड़ा कर इस चुनावी जंग को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।

मेकेनिकल इंजीनियर हैं नव्या हरिदास के पति

39 साल की नव्या हरिदास के पति का नाम शोभिन श्याम है। वे एक मकेनिकल इंजीनियर हैं। नव्या हरिदास स्वयं भी ग्रेजुएट हैं। नव्या ने केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज कालीकट विवि से साल 2007 में बी.टेक की है। वे कोझिकोड सहकारिता से पार्षद भी वुनी जा चुकी है। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की ओर से नव्या को मैदान में उतारा गया था। लेकिन वे इस चुनाव में हार गईं थी। वे कोझिकोड दक्षिण केरल के निर्वाचन क्षेत्र से विधाानसभा चुनाव लड़ी थीं।

2021 में तीसरे नंबर पर रहीं नव्या

2021 के विधानसभा चुनाव में कोझीकोड दक्षिण विधानसभा सीट से वे चुनाव लड़ी थीं। तब नव्या तीसरे स्थान पर रही थीं। इंडियन नेशनल लीग की ओर से प्रत्याशी अहमद देवरकोविल ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नूरबीना राशिद को करीब 12 हजार से अधिक वोट के अंतर से चुनाव हराया था। इसके चलते नव्या तीसरे नंबर पर रहीं। उन्हें 24 हजार 873 वोट ही हासिल हुए थे। जबकि पहले स्थान पर रहे अहमद दवरकोविल के खाते में 52 हजार 557 वोट मिले थे।

नव्या हरिदास हैं केरल BJP महिला मोर्चा महासचिव

बीजेपी की ओर से इस हाईप्रोफाइल वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी महिमा मोर्चा महासचिव नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया गया है। नव्या हरिदास बीजेपी महिला मोर्चा की केरल प्रदेश महासचिव का दायित्व संभाल रहीं हैं। वे कोझिकोड निगम में दो बार पार्षद भी निर्वाचित हुई हैं। कोझिकोड नगर निगम में बीजेपी संसदीय दल की नेता की जिम्मेदारी भी वे संभाल रहीं हैं।

नव्या ने उठाया लोकल और बाहरी का मुद्दा

वायनाड से उम्मीदवार बनाने के बाद नव्या हरिदास ने कहा वायनाड की जनता के लिए कांग्रेस की ओर से कभी कुछ नहीं किया है। इस इलाके के रहवासियों को विकास की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की ओर से उन्हें वायनाड लोकसभा उपचुनाव में मैदान में उतार कर चुनाव लड़ने का मौका दिया है। वे इसमें खरा उतरने का प्रयास करेंगी। दरअसल वायनाड के लोगों को एक ऐसे नेता की तलाश है। जो सदा ही उनके साथ रहे। वायनाड की जनता ऐसे नेता को नहीं चाहती जो कभी-कभार यहां आते हैं।

Tags: #Congress Priyanka Gandhi#Navya Haridas#Wayanad BJP Candidate
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version