IPL 2025 क्वालीफायर-1: पंजाब बनाम बेंगलुरु मुकाबले से पहले जानें कैसा रहेगा मोहाली का मौसम ?

आईपीएल 2025 क्वालीफायर-1: पंजाब बनाम बेंगलुरु मुकाबले से पहले जानें कैसा रहेगा मोहाली का मौसम ?

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2025 का सफर अब क्वालीफायर तक आ पहुंचा है। क्वालीफायर राउंड के आते ही आईपीएल सीजन 18 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। लीग स्टेज के मैच पूरे हो चुके हैं। आज 29 मई से अब प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत होने जा रही है। आज गुरुवार 29 मई को पहला क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB का सामना पंजाब किंग्स PBKS से मोहाली के मुल्लांपुर स्टेडियम में होने वाला है।

पहला क्वालीफायर मुकाबला बाज 29 मई को पंजाब किंग्स PBKS और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB के बीच मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह क्वालीफायर मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, लेकिन फैंस की चिंता है कि मौसम की स्थिति कैसी होगी। बारिश के कारण मैच बाधित तो न हो जा एगा। आइए जानते हैं कि मुल्लांपुर में मैच के समय कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।
आईपीएल 2025 में पहला क्वालिफायर
29 मई को आईपीएल 2025 का पहला क्वालिफायर मुकाबला होगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का यह पहला क्वालीफायर मैच हाई-वोल्टेज मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु PBKS vs RCB के बीच होगा। यह मैच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित नजर आ हैं। हालांकि उन्हें एक चिंता भी है कहीं बदलता मौसम इस रोमांचक मुकाबले का मज़ा खराब न कर दे।

मौसम का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग IMD और अन्य वेदर प्लेटफॉर्म्स के अनुसार, 29 मई को मुल्लांपुर में बादल छाए रहने की पूरी संभावना है।

दोपहर से शाम तक आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना जताई गई है।

बारिश की संभावना: 20-30%

हवा करीब 18-25 किमी घंटा की गति से चल सकती है।

तापमान:

अधिकतम तापमान: 38°C

न्यूनतम तापमान: 27°C

नमी (Humidity): 55% के आसपास रहने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

फिलहाल जो पूर्वानुमान है, उसके अनुसार तेज बारिश की कोई स्पष्ट संभावना नहीं है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी या कुछ देर की बारिश से खेल थोड़ी देर के लिए बाधित हो सकता है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मैच पूरा खेले जाने की पूरी संभावना है।

मैच पर संभावित असर:

टॉस महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि ड्यूस फैक्टर रात में असर दिखा सकता है।

यदि मौसम में नमी बनी रहती है तो तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

बादलों की उपस्थिति बल्लेबाजों की विज़िबिलिटी को थोड़ा प्रभावित कर सकती है।

सलाह फैंस के लिए:
जो दर्शक स्टेडियम में मैच देखने जा रहे हैं, उन्हें छाता या रेनकोट साथ रखने की सलाह दी जाती है। हल्की उमस के कारण हाइड्रेशन का ध्यान रखें।

IPL 2025 में आज 29 मई का मुकाबला का सबसे बड़े मैचों में से एक होने जा रहा है। वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी की गई ताज़ा रिपोर्ट क्रिकेट प्रेमियों को राहत देने वाली है। मोहाली में बारिश के कुछ हल्के संकेत जरूर हैं, लेकिन इससे मैच पर कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना फिलहाल कम ही नजर आ रही है। ऐसे में फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि उन्हें एक पूरा, रोमांचक और बारिश रहित मुकाबला देखने को मिलेगा। ..(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version