जानें कितनी है सुनीता विलियम्स की नेटवर्थ? NASA से कितनी सैलरी मिलती है

जानें कितनी है सुनीता विलियम्स की नेटवर्थ? NASA से कितनी सैलरी मिलती है

अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स की चर्चा इस समय पूरी दुनिया में हो रही है। वे करीब 9 महीने बाद पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लौट आईं हैं। सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर भी स्पेस में फंसे थे। उनकी भी वापसी हो गई है। सुनीला विलियम्स और बुच विल्मोर के ड्रैगन कैप्सूल ने भारतीय समय के अनुसार बुधवार की सुबह साढ़े 3 बजे फ्लोरिडा के समुद्री तट पर सफल लैंडिंग की है।

सुनीता विलियम्स को NASA देता है इतनी सैलरी
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कई बार अंतरिक्ष की सफल उड़ान भरी हैं। अब लोग उनको लेकर पूछ रहे हैं कि आखिरकार सुनीता विलियम्स को नासा की ओर से कितनी सैलरी मिलती है। सुनीता विलियम्स की नेटवर्थ कितनी है। नासा के अनुसार जिस ग्रेड पे पर सुनीता विलियम्स हैं। उसके अनुसार सुनीता विलियम्स को 1.25 करोड़ रुपये हर साल सैलरी मिलती है।

सुनीता विलियम्स नासा के जीएस – 15 श्रेणी में आती हैं। यह सबसे हाई लेवल एस्ट्रोनॉट-पे ग्रेड मानी जाती है। हालांकि सैलरी के अतिरिक्त सुनीता विलियम्स को कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं।

सुनीता की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी और उनके पति माइकल विलियम्स की कुल संपत्ति करीब पांच मिलियन डॉलर करीब 44 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं सुनीता विलियम्स की हर माह की सैलरी की बात करें तो यह करीब 10 लाख रुपये के आसपास होती है।सुनीता विलियम्स साल 1983 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद साल 1987 में सुनीता ने यूनाइटेड स्टेट्स नेवल अकादमी से फिजिकल साइंस में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की थी। सुनीता विलियम्स ने साल 1995 में फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ही मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री भी हासिल की। सुनीता विलियम्स ने पहले अमेरिकी नौसेना में अपनी सेवाएं दी थीं।

 

 

 

Exit mobile version