जानें पीएम मोदी के जबलपुर और प्रियंका गांधी के धार दौरे के सियासी मायने

जानें पीएम मोदी के जबलपुर और प्रियंका गांधी के धार दौरे के सियासी मायने

जानें पीएम मोदी के जबलपुर और प्रियंका गांधी के धार दौरे के सियासी मायने

मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दोनो के मध्यप्रदेश के दौरे पर है। प्रधानमंत्री मोदी जबलपुर पंहुच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी यहां रानी दुर्गावती स्मारक की आधारशिला रखेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का जबलपुर दौरा कई मायनों में महत्तवपूर्ण है। दरअसल जबलपुर मध्यप्रदेश के महाकौशल इलाके में आता है। महाकौशल में जबलपुर के साथ साथ मंडला, डिडोंरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाडा और सिवनी जिले आते हैं। जबलपुर महाकौशल का केंद्र माना जाता है। ऐसे में जबलपुर में रानी दुर्गावती स्मारक की आधारशिला ऱखा जाना ऐतिहासिक के साथ साथ राजनैतिक दृष्टि से भी महत्तवपूर्ण है।दरअसल मध्यप्रदेश के निमाड़ मालवा के साथ साथ महाकौशल वो इलाका है जो आदिवासी बहुल है। महाकौशल में कुल 38 विधानसभा की सीटें है जिनमें से 2018 में कांग्रेस को 24 और बीजेपी को 13 सीटें मिली थी। इस इलाके की रिजर्व आदिवासी सीटों पर 13 में से 11 कांग्रेस के खाते में गई थी। यही वजह है कि महाकौशल में लगातार दिग्गज नेताओं के दौरे हो रहे है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां रानी दुर्गावती स्मारक की आधारशिला रख रहे हैं।

प्रियंका साधेंगी निमाड़ मालवा के समीकरण
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी धार जिले के मोहनखेड़ा में हैं। प्रियंका गांधी मोहनखेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी सभा स्थल से तीन किलोमीटर दूर टंट्या भील की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगी । दऱअसल प्रियंका गांधी कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा के समापन पर मध्यप्रदेश आ रही है। समापन के लिए मध्यप्रदेश के धार जिले के मोहनखेड़ा को चुना।ये इलाका निमाड़ और मालवा दोनों से ही जुड़ा है। निमाड़ मालवा में विधानसभा की कुल 66 सीटें है और आरक्षित सीटें भी हैं। मध्यप्रदेश का राजनैतिक ताना बाना कुछ ऐसा है कि सत्ता के सिंहासन पर आने के लिए निमाड़ मालवा को जीतना जरूरी है। 2018 के चुनावों में बीजेपी को 29 सीटें मिली वहीं एक दो निर्दलियी विधायक छोड़कर बाकी सीटों पर कांग्रेस का ही कब्जा था। यही कारण है कि कांग्रेस इस इलाके में फिर से 2018 को रिपीट करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सभा धार जिले मे कराई जा रही है।

आदिवासी वोट है निर्णायक
मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 में से 47 सीटें आरक्षित हैं। इस सीटों पर कौन सा दल ज्यादा जीत दर्ज कराता है वही प्रदेश में सत्ता पाता है यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर में गोंड़ रानी रानी दुर्गावती के स्मारक की आधार शिला रख रहे हैं तो वहीं प्रिंयका गांधी आदिवासियों के राबिन हुड माने जाने वाले टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण कर रही है। दरअसल प्रदेश की तकरीबन 89 सीटों पर आदिवासी वोट निर्णायक होता है

Exit mobile version