रविवार का मौसम: पूर्वोत्तर में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर, 25 लोगों की मौत…जानें कैसा रहेगा दिल्ली, कर्नाटक, केरल और राजस्थान और देश के अन्य राज्यों का मौसम

Today weather

रविवार का मौसम: पूर्वोत्तर में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर, 25 लोगों की मौत…जानें कैसा रहेगा दिल्ली, कर्नाटक, केरल और राजस्थान और देश के अन्य राज्यों का मौसम
पूर्वोत्तर में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर, 25 लोगों की मौत
असम के साथ ही मिजोरम और अरुणाचल, नॉर्थ-ईस्ट में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। बाढ़ और लैंडस्लाइड से इन राज्यों में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। नॉर्थ-ईस्ट में बारिश और बाढ़ का कहर लगातार जारी है। मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश के साथ मणिपुर में बारिश और भूस्खलन से करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अधिकारियों की ओर से पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस पूरे क्षेत्र में आज रविवार को भारी बारिश की आशंका है।

आज रविवार 1 जून के मौसम की बात करें तो दिल्ली में काले बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। जबकि मौसम केन्द्र की ओर से पंजाब, हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मणिपुर में भारी बारिश से इम्फाल में जलभराव हो गया है। आज रविवार 1 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ ही बादलों की गरर्जना के साथ बिजली गिरने की भी एमआईडी ने संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है। अगले दिन सोमवार 2 जून को गरज और चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं मंगलवार 3 जून को भी मौसम विभाग ने मध्यम बारिश के साथ बादलों की मौजूदगी बनी रहने की उम्मीद जताई है। जबकि चार जून को बारिश गरज के साथ हल्की बौछारें गिरने की संभावना जताई गई है। आज रविवार को पंजाब और हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।
1 जून रविवार के देश के विभिन्न हिस्सों में विविध मौसम देखने को मिलेगा। जिसमें कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात उत्पन्न होंगे जबकि अन्य बाकी के क्षेत्रों में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत और मणिपुर

मणिपुर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में जलभराव के कारण सड़कें डूब गई। जिससे परिवहन बाधित हुआ है। वहीं उखरूल जिले में एक रिटेनिंग वॉल गिरने से एक महिला घायल हुई है। इसके अलावा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में भी भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कम से कम 25 लोगों की मृत्यु हुई है।

दिल्ली और उत्तर भारत

1 जून को दिल्ली में आकाश में बादलों का डेरा रहेगा। हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 34.8°C डिग्री रहेगा जो सामान्य से छह डिग्री कम है। यह ठंडक पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण हुई। आईएमडी ने 2 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

केरल और कर्नाटक

केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी है। केरल में पानी घरों में घुस गया है, जबकि कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है।

अन्य प्रमुख शहरों का मौसम

मुंबई: हल्की बारिश की संभावना के साथ अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 27°C रहा।
चेन्नई: बादलों के साथ अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम 28°C रहा।
कोलकाता: कुछ हिस्सों में तूफान के साथ अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 27°C रहा।
बेंगलुरु: अधिकतर बादल छाए रहे, अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 20°C रहा。

मानसून पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD की रिपोर्ट के अनुसार रविवार जून 2025 में देश भर में औसत से अधिक वर्षा की संभावना है, जो दीर्घकालिक औसत का 108% हो सकती है। हालांकि पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा की संभावना जताई गई है।

Exit mobile version