Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

जानें क्या है फिल्म द केरल स्टोरीज पर विवाद , मुस्लिम समाज क्यों कर रहा था इस फिल्म को बैन करने की मांग ?

जानें क्या है फिल्म द केरल स्टोरीज पर विवाद , मुस्लिम समाज क्यों कर रहा था इस फिल्म को बैन करने की मांग ?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 6, 2023
in मनोरंजन, मुख्य समाचार
0
जानें क्या है फिल्म द केरल स्टोरीज पर विवाद , मुस्लिम समाज क्यों कर रहा था इस फिल्म को  बैन करने की मांग ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

देश मे इस समय द केरल स्टोरीज फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. जहां बीजेपी इस फिल्म को केरल की सच्चाई बता रही है , वहीं कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट इस फिल्म को मुस्लिमों के खिलाफ प्रोपेगेंड़ा बताकर बैन करने की मांग कर रहे थे. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था, जहां कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया था, इसके बाद मामला केरल हाईकोर्ट पहुंचा जहां कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर बैन लगाने की मांग को ठुकरा दिया. फिल्म का ट्रेलर 26 अप्रैल को रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही इस फिल्म के ऊपर विवाद खड़ा हो गय़ा है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक चुनावों में इस फिल्म का ज्रिक कर चुके है. तो आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है जिसे लेकर इतना विवाद छिड़ गया है , चलिए जानते है.

Related posts

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

September 5, 2026
Defence News: भारत में बनेंगे 70mm लेजर-गाइडेड रॉकेट, Kalyani-Thales की डील से बढ़ेगी सेना की ताकत

Defence News: भारत में बनेंगे 70mm लेजर-गाइडेड रॉकेट, Kalyani-Thales की डील से बढ़ेगी सेना की ताकत

September 5, 2026

क्या है फिल्म की कहानी ?
द केरल स्टोरीज की स्टोरी शालिनी उन्नीकृष्णन नाम की हिंदु महिला पर है , जो अपने चार अन्य दोस्तों के साथ हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. उनके साथ पढ़ाई करने वाली एक दोस्त उनका ब्रेनवॉश करती है, जिसके चलते वे इस्लाम अपना लेती है और आतंकवादी बन जाती है..ट्रेलर में बताया गया है कि कैसे हिंदु लड़कियों को टारगेट कर आईएसएस में भर्ती कराया जाता है. स्टोरी शालिनी की जिंदगी के इर्द गिर्द भुनी गई है. आपको बता दें कि फिल्म को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है वहीं विपुल अमृतलाल शाह इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई है.  द केरल स्टोरीज  को पब्लिक से अच्छा सपोर्ट मिल रहा है. पहले दिन द केरल स्टोरीज ने 8 करोड़ की कमाई की है.

क्यो उठ रहा है फिल्म पर विवाद ?
फिल्म को कांग्रेस और लेफ्ट द्वारा मुस्लिमों के  खिलाफ प्रोपेगेंडा बता रहे  है. कांग्रेस और लेफ्ट फिल्म के डायरेक्टर के आंकड़ो पर भी सवाल उठा रहे है , जिसमें उन्होंने बताया है कि केरल से लगभग 32,000 लड़कियों ने आईएसएस ज्वॉइन की थी. हालांकि फिल्म की एक्ट्रेस अदा शर्मा का कहना है कि फिल्म में बताया गया आंकड़ा बिलुकल सही है, वे खुद उन लड़कियों से मिल चुकी है जिन्होंने इस डरावनी कहानी को जिया है. फिल्म किसी धर्म के खिलाफ नहीं है , बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है. वहीं केरल कांग्रेस नेता और केरल में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा, है कि ‘फिल्म झूठ का पुलिंदा है, जिससे केरल को बदनाम करने का काम किया जा रहा है.

क्या है सच्चाई ?
समय समय पर कई मीडिया रिपोर्ट्स जारी होती रहती है , जो बताती है कि उस दौरान कई हिंदु और क्रिश्चियन लड़कियां गायब हुई है. हालांकि लड़कियों के आंकड़े पर अभी भी कुछ साफ तौर पर सामने नहीं आया है. 2016 में बीबीसी ने एक रिपोर्ट जारी की थी , जिसके अनुसार केरल के 21 लोगों ने आईएसएस में शामिल होने के लिए देश छोड़ दिया था. उनमें से कई लड़कियों ने शादी के पहले इस्लाम भी कबूल कर लिया था. रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि देश छोड़ते वक्त कई लड़कियां पहले से ही गर्भवती थी.

Tags: BJPCongressControversythe kerela story
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version