Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review: हंसा हंसाकर लोट पोट करती कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूँ 2’
किस किसको प्यार करूँ 2’ मोहन (कपिल शर्मा) की दिलचस्प कहानी है, जो धीरे धीरे दिखाती है कि कि कैसे वह एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादियों के चक्कर में फंस जाता है। मज़ेदार बात यह है कि उसकी ये शादियाँ अलग-अलग धर्म की लड़कियों से होती हैं—क्यों, कैसे और किन परिस्थितियों में यह सब होता है, फिल्म इसे हल्के-फुल्के अंदाज़ में दिखाती है। साथ ही सवाल बना रहता है कि क्या मोहन को अंत में उसका सच्चा प्यार मिलता है या नहीं—और इसका जवाब जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी।
फ़िल्म: किस किसको प्यार करूं 2
कलाकार: कपिल शर्मा, मंजोत सिंह, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, आयशा ख़ान, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, सुशांत सिंह और जैमी लीवर
निर्देशक: अनुकल्प गोस्वामी
रेटिंग: 4 स्टार्स
प्लैटफ़ॉर्म: थिएटर्स
अवधि: 2 घंटे 24 मिनट
कहानी के अलावा फिल्म की कास्टिंग भी एक बड़ा प्लस पॉइंट है। लीड रोल में कपिल शर्मा पूरे दमदार अंदाज़ में दिखाई देते हैं। उन्होंने कॉमेडी के साथ-साथ इमोशन, रोमांस और दर्द को भी बहुत खूबसूरती से पेश किया है। उनके साथ हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान की केमिस्ट्री स्क्रीन पर खूब जंचती है। चारों एक्ट्रेसेज़ ने अपने-अपने किरदारों में बेहतरीन काम किया है। साथ ही मंजोत सिंह, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, सुशांत सिंह और जैमी लीवर भी अपने पात्रों में पूरी तरह फिट बैठते हैं।
फिल्म में काफी खूबसूरती से देखने को मिलता है कि कैसे जो भी कंफ्यूजन चल रहा है उसमें परिवार कैसे डील कर रहा है. कहानी के साथ ही डायलॉग्स मजेदार है. तकनीकी पहलुओं पर भी फिल्म अच्छी साबित होती है। भले ही इसमें कुछ बहुत नया नहीं है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं जो खले। फिल्म की प्रस्तुति में शुरुआती 2000s की वाइब्स हैं, जो दर्शकों को थोड़ा पुराना, प्यारा नॉस्टेलजिया देती हैं।
कुल मिलाकर, यह एक ऐसी मनोरंजक फिल्म है जिसे आप परिवार के साथ बैठकर आराम से देख सकते हैं और एन्जॉय कर सकते हैं। हमारी तरफ से ‘किस किसको प्यार करूँ 2’ को चार स्टार्स।





