Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

कानून मंत्री किरेन रिजिजू फिर बोले कॉलेजियम पर, कहा- जजों को नहीं करना पड़ता चुनाव का सामना

कॉलेजियम और सरकार में जारी है तकरार

DigitalDesk by DigitalDesk
January 23, 2023
in मुख्य समाचार, स्पेशल
0
supreme court
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली।  कानून के मसले पर सरकार और न्यायपालिका भले आमने-सामने नहीं आ रहे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को लेकर सरकार और सर्वोच्च न्यायालय के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कॉलेजियम को लेकर एक बार फिर आईना दिखाया है। उन्होंने हो रही बहस के बीच कहा कि जजों को एक बार जज बनने के बाद आम चुनाव का सामना नहीं करना पड़ता है।

  • किरेन रिजिजू ने कहा कि जजों की सार्वजनिक जांच भी नहीं होती है​
  • ​जजों को आम जनता नहीं चुनती है और यही वजह है कि जनता जजों को बदल भी नहीं सकती
  • इसका ये मतलब नहीं है कि जनता आपको देख नहीं रही है
  • हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आज सरकार और न्यायपालिका के बीच कोई समस्या नहीं है
  • किरेन रिजिजू ने ये बातें दिल्ली बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।

किरेन रिजिजू लगातार हैं कॉलेजियम पर हमलावर

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम में सुधार कराने को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार यानी 23 जनवरी को कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र मजबूती से आगे चले इसके लिए आजाद न्यायपालिका का होना जरूरी है, वरना लोकतंत्र सफल नहीं होगा।

Related posts

Chhattisgarh government

धमतरी मखाना हब : छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से किसानों और महिलाओं की बदल रही तकदीर…

March 8, 2026
ICC T20 World Cup 2026 world champion

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: खिलाड़ियों पर आज बरसेगी करोड़ों की इनामी राशि…चैंपियन से लेकर सेमीफाइनलिस्ट तक मिलेगा इतना इनाम

March 8, 2026

रिजिजू ने दिल्ली में CJI को लिखे पत्र के विषय पर भी मीडिया से बात की। उन्होंने ऐसा कोई पत्र लिखने से इनकार कर दिया। रिजिजू ने कहा, ”मैंने CJI को एक पत्र लिखा था, जिसके बारे में किसी को नहीं पता था। पता नहीं किसे कहां से पता चला और खबर बना दी कि क़ानून मंत्री ने CJI को पत्र लिखा कि कॉलेजियम में सरकार का प्रतिनिधि होना चाहिए।

रिजिजू ने कहा कि इस बात का कोई सर-पैर नहीं है और वह कहां से उस प्रणाली में एक और व्यक्ति डाल देंगे?”

मीडिया पर भी निशाना साधा

इस दौरान कानून मंत्री ने कहा कि जजों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सरकार और न्यायपालिका के बीच मतभेद को बढ़ा-चढ़ा कर बताया जा रहा है। उन्होंने मीडिया पर भी सवाल उठाया। रिजिजू ने  कहा, ‘सरकार और न्यायपालिका के बीच कोई समस्या नहीं है।’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार और पहले की सरकारों ने जरूरत पड़ने पर संविधान के अनुच्छेद में भी बदलाव किया है, इसलिए कभी भी बदलाव को नकारात्मक तरीके से ही नहीं देखना चाहिए।

कानून मंत्री बोले- ‘न्यायपालिका की आज़ादी है जरूरी’

न्यायपालिका को स्‍वतंत्र रखने की बात करते हुए क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ”भारत में लोकतंत्र सिर्फ जीवित ही नहीं बल्कि मजबूती से आगे चले उसके लिए एक मज़बूत और आज़ाद न्यायपालिका का होना जरूरी है। न्यायपालिका की आज़ादी को कमज़ोर या उसके अधिकार, सम्मान और गरिमा को कम करेंगे तो लोकतंत्र सफल नहीं होगा।” रिजिजू दिल्ली बार एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

बता दें कि इससे पहले रिजिजू सुप्रीम कोर्ट के CJI को भेजे गए एक पत्र के कारण विपक्षियों के निशाने पर थे। विपक्षियों के मुताबिक, उनके पत्र में कथित तौर पर कॉलेजियम में सरकार का प्रतिनिधि रखने की मांग की गई थी।

 

 

Post Views: 103
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version