Tuesday, October 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में किशोर कुमार के खंडवा ने फहराया परचम…6 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव

DigitalDesk by DigitalDesk
October 6, 2026
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
Khandwa team shines at the International Karate Championship Athletes bring glory by winning 6 medals
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अंतरराष्ट्रीय कराटे में खंडवा के खिलाड़ियों का कमाल

महान गायक किशोर कुमार की जन्मस्थली खंडवा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मुंबई में आयोजित 6वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप ‘शोटोकान कप-2026’ में खंडवा कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 4 और 5 अक्टूबर को हुआ, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खंडवा के चार प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी तकनीक, आत्मविश्वास और खेल कौशल का परिचय दिया। कड़े मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर  पदक हासिल किए। इसके साथ ही खंडवा का नाम भी देश और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रोशन किया है। खंडवा के इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने खेलप्रेमियों को उत्साह से भर दिया है।

Related posts

next phase of GST Preparations to ease business operations and further simplify the tax regime

GST का अगला दौर: कारोबार आसान, टैक्स व्यवस्था और सरल बनाने की तैयारी….प्रधानमंत्री ने दिया GST सुधारों के अगले चरण को लेकर ये संकेत

October 6, 2026
Ladli Behna scheme proving costly a joke or a major political message Find out the state of Madhya Pradesh economy

लाड़ली बहना महंगी पड़ रही’… मजाक या बड़ा सियासी संदेश?…जानें कैसी हे मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति…कितने कर्जे में डूबी है सरकार

October 6, 2026

कुमिते में तीन स्वर्ण पदक

कुमिते स्पर्धा में खंडवा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। हर्ष मालवीय ने 42 किलोग्राम, नेवेद्धया पाल ने 39 किलोग्राम और तुषार पटेल ने 52 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

काता में भी शानदार प्रदर्शन

काता स्पर्धा में भी खंडवा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। हर्ष मालवीय ने रजत पदक, जबकि नेवेद्धया पाल और तुषार पटेल ने कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह तीनों खिलाड़ियों ने मिलकर 6 पदक जीतकर अकादमी और खंडवा का नाम रोशन किया।

कोच मनीष भैसारे को बेस्ट रेफरी अवॉर्ड

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने के साथ निर्णायक की भूमिका निभाने वाले शिहान मनीष भैसारे, द्रोणा रत्न पुरस्कार विजेता, को उनके उत्कृष्ट निर्णायक प्रदर्शन के लिए बेस्ट रेफरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की सफलता और कोच को मिले सम्मान ने खंडवा के कराते जगत की उपलब्धि को और खास बना दिया।

मेहनत और अनुशासन का परिणाम

कोच शिहान मनीष भैसारे ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंतरराष्ट्रीय मंच पर खंडवा के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से कराते अकादमी, खिलाड़ियों के परिवारों और खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। छह पदकों के साथ खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा साबित करने के साथ ही खंडवा के खेल गौरव को भी नई ऊंचाई दी है।

चैंपियनशिप में भारत के साथ नेपाल, भूटान, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड के खिलाड़ियों की मौजूदगी में खंडवा कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक अपने नाम किए।इस सफलता में खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत भी अहम रही। लगातार अभ्यास और अनुशासन के बल पर खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता यह संदेश भी देती है कि छोटे शहरों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और अवसर देने की। खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सफलता पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित खेलप्रेमियों और अकादमी सदस्यों ने खुशी जताई। सभी ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Tags: #International Karate Championship 2026 #Khandwa Shines Bright #Athletes Bring Glory by Winning 6 Medals #Khandwa – Birthplace of Kishore Kumar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version