Wednesday, June 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पर लगे जमीन के आरोप पर खंडेलवाल का पलटवार…कहा मोहन यादव पर आरोप झूठे, कांग्रेस की साजिश बेनकाब’

DigitalDesk by DigitalDesk
June 24, 2026
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Chief Minister Dr. Mohan Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पर लगे जमीन के आरोप पर खंडेलवाल का पलटवार…कहा मोहन यादव पर आरोप झूठे, कांग्रेस की साजिश बेनकाब’ध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पर उज्जैन में जमीन खरीदे के क​थित आरोप पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर करारा पलटवार किया है। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता और विकासकामी छवि से बौखलाई कांग्रेस खुद अपने ही बुने जाल में फंसती नजर आ रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से मुख्यमंत्री पर लगाए गए भूमि घोटाले के तमाम आरोप पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और एक राजनीतिक साजिश साबित हुए हैं। भाजपा ने साफ कर दिया है कि जनता कांग्रेस के इस घटिया षड्यंत्र को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। बुधवार को एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे ‘छवि हनन की राजनीति’ करार दिया और कहा कि कांग्रेस बीजेपी की लोकप्रिय सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की छवि धूमिल करने का निरंतर प्रयास कर रही है। सभी आरोप पूरी तरह गलत और निराधार हैं। वे इनका पूर्ण खंडन करते हैं।

खंडेलवाल का दावा—दस्तावेजों ने खोली कांग्रेस की पोल
सीएम डॉ.मोहन यादव पर लगे जमीन के आरोप निकले झूठ
सीएम की जमीन में नहीं हुआ एक इंच भी बदलाव
कंपनी और पारिवारिक संपत्तियों पर भाजपा ने दी सफाई
‘छवि धूमिल करने की राजनीति कर रही कांग्रेस’
‘जनता नहीं करेगी झूठे आरोपों को स्वीकार’
‘सीएम को बदनाम करने की साजिश बेनकाब’

Related posts

Bhagwant Mann

एक वीडियो, एक FIR और कई सवाल: कौन हैं स्वपन शर्मा और जसनदीप, जिनके नाम से घिर गए भगवंत मान?

June 24, 2026
#Devkinandan Thakur #spoke on issues ranging from population #education and health

जानें जनसंख्या नियंत्रण कानून पर क्या बोले देवकीनंदन ठाकुर…‘हर सनातनी चार बच्चे पैदा करे’

June 24, 2026

दरअसल राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बढ़ते राजनीतिक कद और पिछड़े वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में भारी बौखलाहट है। विपक्ष के पास विकास के मुद्दों पर सरकार को घेरने का कोई ठोस आधार नहीं है, इसलिए वे अनर्गल आरोपों का सहारा ले रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि डॉ. मोहन यादव को घेरने की कोशिश में जुटी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के पास खुद मुख्यमंत्री से कहीं ज्यादा जमीनें और संपत्तियां मौजूद हैं, जिससे अब जनता के बीच कांग्रेस की ही किरकिरी हो रही है।

आइए अब समझते हैं भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दस्तावेजों के साथ
कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश कैसे किया। डॉ.मोहन यादव ने वर्ष 2023 के चुनावी नामांकन के दौरान जो 17 एकड़ भूमि घोषित की थी। उसमें आज तक एक इंच का भी बदलाव नहीं हुआ है। सीएम की पत्नी सीमा यादव के नाम 12.29 एकड़ भूमि दर्ज है। जिसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

कांग्रेस जिस कंपनी को लेकर आरोप लगा रही है, डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2017 में ही उसके निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। कंपनी के पास 2023 में 68 एकड़ भूमि थी, जो अब घटकर 65 एकड़ रह गई है। इसमें मुख्यमंत्री की कोई भूमिका नहीं है। मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव यादव के नाम 16 एकड़ भूमि है। जिसमें पिता के सीएम बनने के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, पुत्रवधू शालिनी यादव द्वारा खरीदी गई 10 एकड़ कृषि भूमि मास्टर प्लान क्षेत्र से पूरी तरह बाहर है।
अब बाकि रहे रिश्तेदारों पर लगाए गए आरोप जिनका मुख्यमंत्री या उनके परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। वे अपने स्वतंत्र व्यवसाय और कार्य करने के लिए स्वतंत्र हैं। खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि ये सभी जमीनें मास्टर प्लान लागू होने से बहुत पहले की हैं।

दरअसल डॉ.मोहन यादव न केवल विपक्ष की आँखों की किरकिरी बने हुए हैं, बल्कि उनके तेजी से बढ़ते कद और प्रशासनिक पकड़ से राजनीति के कुछ अंदरूनी धड़े भी अचंभित और खफा हैं। एक पिछड़े वर्ग के साधारण परिवार से आकर प्रदेश के विकास की कमान संभालना और किसान कल्याण व औद्योगिक प्रगति के लिए दिन-रात काम करना, डॉ.यादव को ‘विकास का प्रतीक’ बना चुका है। भाजपा का मानना है कि कांग्रेस की इस हताशा भरी रणनीति का उल्टा असर होने जा रहा है। जनता सच्चाई को बहुत अच्छे से जानती है। इस फर्जी खबर के बेनकाब होने के बाद डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व को जनता का और अधिक मजबूत और सहानुभूतिपूर्ण समर्थन मिलना तय है, जबकि कांग्रेस एक बार फिर झूठे आरोपों की राजनीति के कारण बैकफुट पर आ गई है।

Post Views: 14
Tags: #Chief Minister Dr. Mohan Yadav #Khandelwal addressed land-related allegations #Allegations against Mohan Yadav are false #Congress conspiracy exposed #Hemant Khandelwal held a press conference
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version