अंधविश्वास का भयानक रूप : केरल में डॉक्टर ने पत्नी के साथ मिलकर दो महिलाओं की बलि दी, सोच रहे थे होगा चमत्कार

फाइल फोटो।

केरल के त्रिरुवल्ला से दो महिलाओं की हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर और उसकी पत्नी ने दो महिलाओं की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों को दफना दिया।

इस उम्मीद में की हत्या

अंधविश्वास के चलते दोनों आरोपियों ने महिलाओं की बलि देना स्वीकारा है।दोनों को भरोसा था कि ऐसा करने से उनके घर में धन-संपत्ति बढ़ने लगेगी। घटना 27 सितंबर की है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पैसों की तंगी में अंधविश्वास का शिकार

त्रिरुवल्ला में रहने वाले डॉक्टर भागवत काफी समय से पैसों की तंगी से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी लीला ने पेरुंबवूर में रहने वाले शिहाब नामक व्यक्ति से संपर्क किया। उस व्यक्ति ने दोनों को अपने जाल में फंसाते हुए भरोसा दिलाया कि मानव बलि देने से परमेश्वर खुश होंगे। इतना ही नहीं उसने दो महिलाओं की बलि देने को कहा और बताया कि कैसे उनका इंतजाम भी हो जाएगा।

लालच देकर महिलाओं को लाया था

डॉक्टर की पत्नी लीला ने फेसबुक के माध्यम से शिहाब से संपर्क किया। शिहाब दो महिलाओं को पैसों और काम का लालच देकर त्रिरुवल्ला ले लाया। यहां से डॉक्टर दंपती और शिहाब दोनों महिलाओं को पथनामथिट्टा के एलंथूर ले गए। यहीं तंत्र साधना करके उनकी बलि दे दी। एलंथूर में ही दोनों महिलाओं को दफना दिया गया।

मोबाइल लोकेशन ने खोला राज

पुलिस कमिश्नर सीएच नागाराजू ने बताया- कदवंतरा से लाई गई महिला के परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मोबाइल की लोकेशन तलाशते हुए त्रिरुवल्ला पहुंची। वहां के CCTV फुटेज खंगालने के बाद महिला का डॉक्टर से संपर्क होने का पता चला। पुलिस ने डॉक्टर दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो ये भयानक कहानी सामने आई।

अन्य मुख्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Exit mobile version