दिल्ली हार के बाद राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल!

दिल्ली हार के बाद राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल!
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जाने की तैयारी में है। केजरीवाल को पार्टी पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है. इस तरह की अटकलों को इसलिए भी जोर मिल रहा है कि पंजाब में एक खाली हुई विधानसभा सीट पर राज्यसभा सांसद को खड़ा करने की तैयारी चल रही है। ये राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा है। खबर है कि पार्टी जल्दी ही इनके नाम का ऐलान करने वाली है। अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम की सीट से उतारा जा रहा है। जो विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई है। सूत्रों की माने तो संजीव अरोड़ा को विधानसभा का सदस्य बनाकर उनकी तरफ से खाली सीट पर अरविंद कजेरीवाल को राज्यसभा भेजा जाएगा। इससे पहले केजरीवाल के पंजाब के मुख्यमत्री बनने की अटकलें जोरों पर थी। बहरहाल केजरीवाल अगर राज्यसभा जाते है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह को किस तरह से घेरते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

Exit mobile version