Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

CM चन्नी ने पीएम को लिखा पत्र, केजरीवाल बोले- मैं स्वीट आंतकवादी हूं

CM चन्नी ने पीएम को लिखा पत्र, केजरीवाल बोले- मैं स्वीट आंतकवादी हूं

DigitalDesk by DigitalDesk
September 28, 2022
in राजनीति
0
CM चन्नी ने पीएम को लिखा पत्र, केजरीवाल बोले- मैं स्वीट आंतकवादी हूं
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पंजाब में 20 फरवरी को वोटिंग है. लेकिन इससे पहले सूबे में कुमार विश्वास के दावे से सियासत गरमा गई है.हाल ही में आप के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद पंजाब में अरविंद केजरीवाल घिरते नजर आ रहे हैं. वहीं अब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. जिसमें चन्नी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुमार विश्वास के दावों की जांच की मांग की है.

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर पीएम मोदी से कुमार विश्वास के दावों की जांच की मांग की है. सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि, पंजाब के सीएम के रूप में, मैं प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि हाल ही में कुमार विश्वास ने जो कहा है, इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. साथ ही कहा कि, राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है. पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है.आपको बता दें कि हाल ही में कवि कुमार विश्वास ने दावा किया था, अरविंद केजरीवाल सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं विश्वास ने केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर पंजाब के मुख्यमंत्री या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के प्रधानमंत्री बनने की चाह रखने का आरोप लगाया था.

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

मैं स्वीट आतंकवादी हूं- केजरीवाल 

इधर, कुमार विश्वास के आरोपों पर केजरीवाल ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि, मैं दिल्ली का सीएम हूं. आपको पता था मैं 10 साल से षड्यंत्र रच रहा हूं. 10 साल में तीन साल तो कांग्रेस के थे. 7 साल मोदी जी के हैं. मोदी जी क्या सो रहे थे? एजेंसी सो रही थी? मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया. राहुल गांधी की भी सरकार थी तीन साल. उन्होंने गिरफ्तार क्यों नहीं किया? दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूं, जो अस्पताल बनाता है. लोगों को तीर्थ यात्रा पर भेजता है. इस तरह का आतंकवादी तो दुनिया में पैदा नहीं हुआ होगा.

PM ने भी किया था हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब में एक चुनावी रैली के दौरान कुमार विश्वास के बयान का सहारा लेकर अरविंद केजरीवाल को घेरा था. पीएम ने चुनावी जनसभा में कहा था कि, ये लोग पंजाब और देश को तोड़ना चाहते हैं. ये सत्ता पाने के लिए अलगाववादियों से हाथ मिलाने को तैयार हैं. उनका एजेंडा देश के दुश्मनों और पाकिस्तान के एजेंडे से अलग नहीं है.

वीडियो पर लगाया था प्रतिबंध

इस सनसनीखेज दावे के बाद पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी डीपीएस खरबंदा ने कुमार विश्वास के बयान को राजनीतिक दलों और मीडिया घरानों को वीडियो क्लिप नहीं चलाने के लिए आदेश जारी किया था. लेकिन इस आदेश को बाद में वापस ले लिया था.

20 फरवरी को वोटिंग

बता दें कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा पर 20 फरवरी को वोटिंग है. ऐसे में सभी सियासी दल आज शाम यानी शुक्रवार शाम तक चुनाव प्रचार कर सकेंगे. जबकि 10 मार्च को इसके नतीजे आएंगे.

 

Post Views: 136
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version