CM चेंज की बातों पर विराम! सुरजेवाला बोले – “नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा”

CM चेंज की बातों पर विराम! सुरजेवाला बोले – “नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा”

कर्नाटक Karnataka पहुंचते ही रणदीप सुरजेवाला Randeep Surjewala ने नेतृत्व परिवर्तन की हर तरह की अटकलों को खारिज कर दिया। सुरजेवाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि – यदि आपका सवाल है कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है, तो मेरा जवाब है नहीं। उन्होंने इस बात को दोहराते हुए कहा कि अगर आप यह पूछ रहे हैं कि क्या कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है, तो मेरा एक ही जवाब है – नहीं। दरअसल, पिछले लंबे समय से कर्नाटक कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार Chief Minister Siddaramaiah and Deputy Chief Minister D.K. Shivakumar के बीच मतभेद रोज़ मीडिया का हिस्सा बन रहे थे। चाहे वह ट्रांसफर-पोस्टिंग का मसला हो या कुछ और, हमेशा दोनों नेताओं के बीच की खींचतान मीडिया की सुर्खियाँ बनती रही हैं। हालात यहाँ तक पहुँच गए थे कि कुछ विधायकों ने खुलकर नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर डाली। इसके बाद रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक पहुंचे, विधायकों से चर्चा की और साथ ही मीडिया से भी बात की। सुरजेवाला ने डी. के. शिवकुमार को अपने साथ बैठाया और मीडिया में ऐलान किया कि कर्नाटक में किसी तरह का नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। लगे हाथ सुरजेवाला ने कांग्रेस विधायकों को भी नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर विधायकों को किसी तरह की परेशानी है या वे पार्टी में किसी तरह का परिवर्तन चाहते हैं, तो मीडिया में बोलने के बजाय पार्टी फोरम पर बात करें।

Exit mobile version