कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच अब 4 डिप्टी सीएम वाला नया फॉर्मूला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में दलित, ओबीसी, लिंगायत और अल्पसंख्यक वर्ग से एक-एक नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसी बीच गुरुवार को बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘कावेरी’ में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग होने जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धारमैया को केंद्र की राजनीति में बड़ी भूमिका देने और उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया को डिप्टी सीएम बनाने का प्रस्ताव दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में जल्द औपचारिक ऐलान हो सकता है। वहीं डीके शिवकुमार समर्थकों ने उन्हें अगला मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर और सोशल मीडिया कैंपेन शुरू कर दिया है।
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
- Tags: #KarnatakaPolitics #Siddaramaiah #DKShivakumar #Congress #KarnatakaCM #PoliticalNews #BreakingNews
Related Content
तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया
By
DigitalDesk
September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल
By
DigitalDesk
September 4, 2026
एससीओ बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र थ्येनचिन में स्थापित
By
DigitalDesk
September 4, 2026
आंदोलन से सत्ता तक बालेन शाह...क्या आपदा में टिक पाएगी Gen-Z सरकार?
By
DigitalDesk
September 4, 2026
Russia-Ukraine War: आसमान में बारूद, जमीन पर बेबसी...मिसाइलों और ड्रोन ने जानें कैसे युद्ध को बनाया खतरनाक
By
DigitalDesk
September 4, 2026