Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

किसका कर्नाटक आज तय करेंगे मतदाता,​हाई वोल्टेज प्रचार के अब मतदाता की बारी

DigitalDesk by DigitalDesk
May 10, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
karnataka assembly election voting
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए हाई वोल्टेज प्रचार के बाद अब बारी मतदाताओं की है। बुधवार 10 मई को सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर कतार देखी जा रही है। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हो गई थी जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। यहां बीजेपी के साथ कांग्रेस और जेडीएस मैदान में है। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 224 में से 113 सीट के जादुई नंबर की जरूरत होगी।

  • राज्य की सभी 224 सीटों पर मतदान जारी
  • सरकार बनाने के लिए जीतना होंगी 113 सीटें
  • 13 मई को होगी मतगणना
  • किसे मिलेगा जादुई अंक होगा 13 मई को फैसला

कर्नाटक चुनाव के लिए पिछले कुछ दिनों से चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत राजनीतिक दलों के कई नेताओं ने रैलियां, रोड शो और जनसभाएं कीं। आरोप प्रत्यारोप का दौर चुनाव से एक दिन पहले तक जारी रहा। कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि गोवा से बस के जरिए लोगों को उत्तर कर्नाटक लाया जा रहा है। उन्होंने मंगलवार देर रात ट्वीट कर कहा कि गोवा बीजेपी सरकार रात लोगों को कैम कदंबा ट्रांसपोर्ट के जरिए बस से उत्तर कर्नाटक क्यों भेज रही है। पिछले हफ्ते भी प्रधानमंत्री की रैली के लिए गोवा से सैंकड़ों लोगों को लाया गया था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

लिंगायत और वोक्कालिंगा की अहम भूमिका

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना ​​है कि लिंगायत और वोक्कालिगा वोट चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं। लिंगायत समुदाय की आबादी लगभग 17 प्रतिशत है, जबकि वोक्कालिगा 11 प्रतिशत हैं। ऐसे में दोनों समुदाय राजनीतिक दलों के लिए चुनाव प्रचार में काफी अहम रहे। मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र और सेंट्रल कर्नाटक में इस बार कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। हालांकि 17 प्रतिशत वाले लिंगायत और लगभग 14 फीसदी वाले वोक्कालिगा जिस तरह से किसी एक पार्टी के समर्पित हैं। कांग्रेस के पास ऐसा कोई अपना समर्पित वोट बैंक नहीं है। बेशक मुस्लिम वर्ग का साथ कांग्रेस को मिलता है। लेकिन मुस्लिम मतदाता राज्य भर में बिखरे हैं। हालांकि कांग्रेस को एससी, एसटी, ओबीसी और ईसाई वोट मिलता रहा है। जिससे कांग्रेस राज्य की लगभग हर सीट पर रेस में बनी रहती है।

क्या लोकसभा चुनाव पर असर डालेंगे नतीजे!

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे निश्चिततौर पर आने वाले लोकसभा चुनाव को प्रभावित करेंगे। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे राज्य में लोकसभा चुनाव के नतीजों के संकेत नहीं दे रहे हैं। पिछले 20 साल में राज्य में सरकार बनाने वाली पार्टी की परवाह किए बिना कर्नाटक के मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रति अपना झुकाव दिखाया है। ऐसे में अगर विधानसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के पक्ष में नहीं जाते हैं तो इतिहास के नतीजे देखकर पता नहीं चलता कि लोकसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के खिलाफ जाएंगे या नहीं। पिछले 24 साल में कर्नाटक में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान का पैटर्न एक जैसा नहीं रहा है। 1999 से 2019 तक, लोकसभा चुनावों में बीजेपी लगभग तीन-चौथाई सीटें जीतने में सफल रही है लेकिन बीजेपी इस दौरान विधानसभा की महज एक चौथाई सीटें ही जीत पाई है। बात करें 2018 के विधानसभा चुनाव की तो बीजेपी 222 में से 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, लेकिन कुल सीटों पर जीत का प्रतिशत केवल 46 प्रतिशत के आसपास था। लेकिन इसके एक साल बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन काफी अच्छा साबित हुआ। पार्टी 25 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने लोकसभा की 89 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की थी। साल 2014 में भी लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन कांग्रेस से काफी बेहतर रहा था। बीजेपी 17 लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही थी। जबकि 2013 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के पक्ष में गया था। कांग्रेस राज्य में 122 सीट जीतकर सरकार बनाने में सफल रही थी। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कर्नाटक की 17 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस इस चुनाव में केवल 6 लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब रही।

Post Views: 185
Tags: BJPCongresshigh voltage campaignJDSkarnataka assembly electionVoting
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version