Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

‘पंजे’ में कर्नाटक, बीजेपी पर कांग्रेस भारी,अब मप्र,छग और राजस्थान की बारी

DigitalDesk by DigitalDesk
May 13, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Karnataka Assembly Election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है। बीजेपी की हार और कांग्रेस की जीत ने पार्टी नेताओं को चिंता में डाल दिया है। कर्नाटक में रुझानों के साथ ही कमल मुरझाने लगा था। मध्यप्रदेश ही नहीं छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीजेपी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की नजर भी सुबह से कर्नाटक चुनाव के रूझानों पर थी। दलअसल साल के अंत में इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होना हैं। माना जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजे आने वाले इन राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं।

  • बीजेपी में चिंतत मनन,कांग्रेस में जश्न
  • मप्र, छग और राजस्थान में अब विस चुनाव
  • परिणाम का तीनों राज्यों में कितना असर
  • कितना असर डालेंगे कर्नाटक के परिणाम
  • मप्र में बीजेपी के सामने हैं कई चुनौतियां
  • राजस्थान में गहलोत—पायलट में ‘रार’
  • मजबूत स्थिति में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार

अब इन तीनों राज्यों में बीजेपी कांग्रेस के नेता अपनी अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। बात करें मध्यप्रदेश की तो कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में सरकार बचाना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। क्योंकि सत्ता के सिंहासन पर काबिज बीजेपी ने चौथी बार जोड़ तोड़ करके सरकार बनाई थी। 2018 के विधानसा चुनावों में बीजेपी को हार मिली थी लेकिन 2020 में सरकार बना ली। मध्यप्रदेश में बीजेपी के सामने अब भी वो चुनौतियां है जो 2018 में थी। राजस्थान की बात करें तो वहां सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच तकरार जारी है। पायलट जनसंघर्ष यात्रा निकाल रहे हैं। छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस सबसे मजबूत स्थिति में है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सिंहदेव नहीं बन सके सिंधिया

सीएम भूपेश बघेल लगातार भेंट मुलाकात के जरिए लगातार लोगों से मिल रहे है और बीजेपी यहां बिखरी हुई नजर आ रही है। हालांकि ढाई ढाई साल के सीएम के मुद्दे को लेकर सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच तकरार दिखाई दी थी,लेकिन सिं​हदेव ने सिंधिया और पायलट की तरह अपने कड़े तेवर नहीं दिखाए। ऐसे में ये भी माना जा रहा है कि तीन हिंदी भाषी राज्यों के चुनावों को 2024 के सेमीफायनल के तौर पर देखा जाता है और यही कारण है कि कर्नाटक के नतीजे बीजेपी को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी डरा रहे हैं।

गहलोत का दावा-राज्य में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार

वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनता के बाद आए परिणाम से कांग्रेस खुश है। यह खुशी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत में भी देखने को मिली। गहलोत ने ट्वीट मेंं दावा किया है कर्नाटक जैसा परिणाम आने वाले विधानसभा चुनावों में भी होगा। गहलोत ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को इस प्रदर्शन का क्रेडिट जाता है। इस दौरान गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। उन्होंने कहा शानदार कैंपेन किया गया है। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार दिया है। विकास की राजनीति को चुना है। अब राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगना में इसी परिणाम की पुनरावृत्ति होगी।

मोदी का चेहरा नाकाम, ये बीजेपी की नही मोदी की हार-भूपेश

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की हार दरअसल पीएम नरेन्द्र मोदी की हार है। भूपेश बघेल ने कहा कर्नाटक में बीजेपी ने नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर वोट मांगे थे। लेकिन मोदी जहां जहां गए वहां वहां बंटाधार हो गया। बघेल ने कहा कि कर्नाटक का परिणाम कांग्रेस के उम्मीद के अनुरूप रहा है। कर्नाटक में बजरंग बली का गदा भ्रष्टाचारियों पर चला है। पूरे कर्नाटक की सत्ता से बीजेपी का सफाया हो गया है।

भ्रष्टाचार की हार हुई-उमंग सिंघार

कर्नाटक में चुनाव परिणाम आने पर कांग्रेस की सरकार बनी है। परिणाम के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी जीत का जश्न मनाया। जीत की खुशी में फटाखे फोड़े, एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जश्न मनाया। कर्नाटक के परिणाम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी खुश नजर आए। पूर्व मंत्री और कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रभारी रहे उमंग सिंगार ने कहा कि जनता ने अपना जवाब दे दिया है। भ्रष्टाचार की हार हुई है। मोदी का जादू खत्म हो गया है। ये देश के नागरिकों की जीत है। 40 परसेंट कमिशन वाली सरकार की हार है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब मध्य प्रदेश की बारी है। यहां भी कांग्रेस सरकार बनाएगी।

Post Views: 190
Tags: BJPChhattisgarhCongressKarnataka Assembly Election ResultsMadhya PradeshRajasthan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version