Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: प्रत्याशी चयन में पिछड़ी बीजेपी अब तक कर रही मंथन,कांग्रेस के 166 प्रत्याशी आए सामने

DigitalDesk by DigitalDesk
April 10, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
karnataka assembly
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जहां प्रत्याशी चयन में पिछड़ती नजर आ रही है। यहां बीजेपी की ओर ​अब तक एक भी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया जा सका है वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों की दो सची जारी हो चु​की है। जिसमें कांग्रेस के 166 उम्मीदावारों के नाम घोषणा हो चुकी है। मंथन के बीच बीजेपी नेता एक बार फिर बैठक करने जा रहे हैं। इससे पहल रविवार को भी बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अलावा सीईसी के कई सदस्य शामिल हुए थे।

  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की सरगर्मी
  • कांग्रेस जारी कर चुकी है 166 प्रत्याशियों के नाम
  • जनता दल भी कर चुकी है 93 उम्मीदवारों का नाम तय
  • बीजेपी अब तक मंथन में ही जुटी
  • रविवार को हुई थी बीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक
  • सोमवार को होना था नामों का ऐलान
  • एक बार फिर ​प्रत्याशियों को लेकर मंथन करेगी बीजेपी
  • शिगांव से चुनाव लड़ेंगे सीएम बसवराज बोम्मई

90 मौजूदा विधायकों को फिर मौका

रविवार को कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक हुई थी। जिसमें करीब 90 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट देकर मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। साथ ही कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारपुरा विधानसभा सीट से और सीटी रवि चिकमंगलूर से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा बीजेपी उम्मीदवारों की सूची का ऐलान सोमवार को करने वाली थी, लेकिन अब तक नाम सामने नहीं आए हैं। इस बैठक में एक अहम फैसला लिया गया है कि बीजेपी मौजूदा ज्यादातर विधायकों को एक बार फिर से टिकट देने जा रही है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि बैठक में कर्नाटक की सभी सीटों पर चर्चा हुई। सीईसी का अंतिम फैसला लेने से पहले बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने संभावित नामों की सूची पर बैठक की है। ऐसे में बीजेपी की कोशिश एक बार फिर कर्नाटक में सत्ता हासिल करने की होगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

जनता दल के 93 प्रत्याशी की सूची

वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने अब तक कुल 224 सीटों में से 166 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा जनता दल ने 93 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है।

सिद्धारमैया और शिवकुमार में तनातनी

कर्नाटक के कोलार में होने वाली राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैली फिर टल गई है। दरअसल राहुल की रैली 16 अप्रैल तक के लिए टल गई है। बताया जाता है कि रैली टलने की वजह कोलार विधानसभा सीट को लेकर फंसा हुआ पेंच है। चर्चा है कि पूर्व सीएम सिद्धरमैया अपनी परंपरागत वरुणा सीट के अलावा कोलार से भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार इसके पक्ष में नहीं हैं। जिसकी वजह से कोलार सीट का मामला पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया गया है। कोलार पर फैसले में हो रही देरी के कारण राहुल की कोलार रैली की तारीख तीसरी बार आगे बढ़ी है।

राहुल गांधी की रैली क्यों है महत्वपूर्ण

सिद्धारमैया की दावेदारी के अलावा कोलार में राहुल गांधी की रैली इसलिए अहम है। बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में ही राहुल ने मोदी सरनेम वाला विवादास्पद बयान दिया था। जिसके चलते मानहानि केस में उन्हें गुजरात की सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। साथ ही राहुल की लोकसभा सदस्यता भी खत्म हो गई है। जानकारी के मुताबिक रैली टलने की वजह से जनता पर प्रभाव कुछ हद तक कम हो सकता है।

10 मई मतदान 13 मई को आएंगे नतीजे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा और नतीजे 13 मई को सामने आएंगे। कर्नाटक में वर्तमान में बीजेपी का शासन है। जिससे कांग्रेस सत्ता अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रही है। जबकि बीजेपी सत्ता बरकरार रखने के लिए जोर लगा रही है। जनता दल धर्मनिरपेक्ष राज्य में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में तीनों पार्टियों के बीच चुनावी जंग के आसार हैं। जहां बीजेपी कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर अखाड़े में हैं। वहीं अब चौथी पार्टी आम आदमी पार्टी भी कर्नाटक में मैदान में कूदने की तैयारी कर रही है।

Post Views: 198
Tags: BJPcandidate selectionCongressKarnataka Assembly Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version