कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार सोमवार को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के ऑफिस पहुंच पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें विधानसभा चुनाव से पहले इसे भाजपा के लिए चुनाव से पहले बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज होने पर उन्होंने पिछले रविवार के दिन ही विधानसभा से भी अपना इस्तीफा दे दिया था।लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले शेट्टार अब बीजेपी के लिए घातक साबित हो सकते हैं।
- चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका
- लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं शेट्टार
- शेट्टार बीजेपी के लिए साबित हो सकते हैं घातक
- पूर्व सीएम ने छोड़ा बीजेपी का साथ
- शेट्टार ने थामा कांग्रेस का हाथ
- रविवार को दिया था इस्तीफा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कल ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वे सारे कयास सच साबित हुए। आखिरकार उन्होंने भाजपा को छोड़कर छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बीजेपी से इस्तीफा देते समय शेट्टार ने कहा था कि उन्होंने भारी मन से पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि वह जल्द ही अपनी भविष्य की राह और योजनाओं को लेकर कोई खुलासा करेंगे और विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगे, इसके बाद वे कांग्रेस में चले गए।
टिकट नहीं मिलने से थे नाराज
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा जगदीश शेट्टार से कोई मांग नहीं की गई है और कांग्रेस पार्टी की ओर से उनसे कोई वादा नहीं किया गया है। कांग्रेस में शामिल होने के लिए उन्हें पार्टी के सिद्धांतों को स्वीकार करना होगा और पार्टी नेतृत्व को भी स्वीकार करना होगा। हम चाहते हैं कि यह देश एकजुट रहे और केवल कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है। बता दें कि शेट्टार को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था, जिससे शेट्टार खफा हो गए थे। पार्टी ने शेट्टार को शांत करने की कोशिश की लेकिन शेट्टार सहमत नहीं हुए और अंततः पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
केन्द्रीय नेतृत्व की नहीं सुनी कोई बात
वहीं बीजेपी की ओर से सीएम बसवराज बोम्मई के साथ केंद्रीय मंत्रियों प्रल्हाद जोशी और धर्मेंद्र प्रधान ने रुठे शेट्टार को मनाने की पूरजोर कोशिश की थी। लेकिन वे नाकाम रहे। सीएम बोम्मई ने कहा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की ओर से शेट्टार को दिल्ली में बड़े पद का आफर दिया था। सीएम ने कहा शेट्टार से उन्होंने भी वादा किया था कि उनकी पसंद के उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।
बीजेपी को 25 सीटों पर नुकसान
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता जगदीश शेट्टार ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर पार्टी को नया अल्टीमेटम दिया था। पूर्व सीएम बीजेपी की ओर से हुबली-धारवाड़ मध्य प्रदेश से विधानसभा चुनाव का टिकट लेने के लिए खुलकर सामने आ गए थे। शेट्टार जिन्हें पार्टी आलाकमान ने हुबली-धारवाड़ से विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए कहा था लेकिन फिर से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनका टिकट कटा तो पार्टी को राज्य में कम से कम 20 से 25 सीटों का नुकसान होगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से भाजपा को पहले ही अल्टीमेटम दिया गया था।