कनाडा में कपिल शर्मा का नया रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ लॉन्च, गुलाबी थीम और हाई रेट्स चर्चा में

कनाडा में कपिल शर्मा का नया रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ लॉन्च, गुलाबी थीम और हाई रेट्स चर्चा में

कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी के साथ शुरू किया कैफे बिजनेस
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा Comedy king kapil sharma अब बिजनेस की दुनिया में भी हाथ आजमा रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक आलीशान रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ की शुरुआत की है। कपिल का यह कदम उनके फैन्स के लिए चौंकाने वाला तो है ही, साथ ही उनके फॉलोअर्स के लिए गर्व का विषय भी बना हुआ है।

रेस्टोरेंट की सजावट में गुलाबी रंग का दबदबा
इस कैफे की सबसे बड़ी खासियत है इसकी गुलाबी थीम। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैफे के इंटीरियर में गुलाबी और सफेद रंग का खूबसूरत कॉम्बिनेशन किया गया है। कैफे को देखने पर यह किसी फिल्मी सेट से कम नहीं लगता, जिससे हर आने वाला ग्राहक आकर्षित हो रहा है।

वायरल वीडियो ने दिखाई अंदर की झलक
व्लॉगर राहुल पुंज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने कैप्स कैफे के अंदर की डिटेल में झलक दिखाई है। उन्होंने खाने का ऑर्डर भी किया और रेट कार्ड दिखाते हुए बताया कि कैफे में 500 रुपये से कम की कोई डिश उपलब्ध नहीं है। इस वीडियो के बाद कैफे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं की बाढ़ आ गई।

कैफे के रेट्स पर भी हो रही चर्चा
कैप्स कैफे को बाकी स्टार रेस्टोरेंट्स की तरह लक्ज़री और महंगा बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इसकी सजावट तो शानदार है ही, लेकिन कीमतें भी काफी हाई हैं। हालांकि, कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग इतनी मजबूत है कि लोग इस महंगे कैफे को भी एक बार एक्सपीरियंस जरूर करना चाहते हैं।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के बीच नया धमाका
कपिल शर्मा इन दिनों अपने पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन को लेकर नेटफ्लिक्स पर छाए हुए हैं। इसी बीच उनके कैफे की लॉन्चिंग ने फैंस को एक और खुशखबरी दी है। उनके चाहने वाले उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं और कैफे की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version