Monday, March 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

कन्या पूजन 2025 : महाअष्टमी और महानवमी का महत्व, विधि और विशेष प्रसाद,…जानें क्या है कन्या पूजन की तिथि और महत्व..!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 30, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Kanya Pujan 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कन्या पूजन 2025 : महाअष्टमी और महानवमी का महत्व, विधि और विशेष प्रसाद

नवरात्रि पर्व में महाअष्टमी और महानवमी का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होता है। इन दोनों तिथियों पर कन्या पूजन करने की परंपरा है। शास्त्रों में कहा गया है कि नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की साधना तभी पूर्ण मानी जाती है, जब महाअष्टमी या महानवमी पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाए। इस पूजन में छोटी-छोटी कन्याओं और एक कंजक को आमंत्रित किया जाता है। माना जाता है कि ये कन्याएं स्वयं देवी के स्वरूप हैं और उनके पूजन से साधक को माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

कन्या पूजन की तिथि और महत्व

नवरात्रि 2025 में महाअष्टमी का पर्व 1 अक्टूबर को और महानवमी 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। परंपरागत मान्यता के अनुसार, महाअष्टमी और महानवमी पर किया गया कन्या पूजन विशेष फलदायी होता है। कुछ श्रद्धालु अष्टमी को कन्या पूजन करते हैं, जबकि कुछ नवमी को। यह पूजन मां दुर्गा की साधना का समापन माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कन्याओं को भोजन कराकर और दक्षिणा देकर सम्मानित करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।

कैसे करें कन्या पूजन?
कन्या पूजन की विधि बेहद सरल है, लेकिन इसमें शुद्धता और आस्था का विशेष महत्व होता है। सबसे पहले 2 से 10 वर्ष की आयु तक की कन्याओं को एक कंजक के साथ आमंत्रित करें। घर पर लाने के बाद उनके पैर साफ पानी से धोकर सम्मानपूर्वक आसन पर बैठाएं। अब सभी कन्याओं को कुमकुम और अक्षत से तिलक करें। मां दुर्गा को भोग लगाकर कन्याओं को प्रसाद स्वरूप भोजन कराएं। भोजन कराने के बाद उन्हें फल, सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा और उपहार भेंट करें। अंत में सभी कन्याओं और कंजक का आशीर्वाद लेकर उन्हें आदरपूर्वक विदा करें। कहा जाता है कि इस विधि से किया गया कन्या पूजन न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, बल्कि देवी दुर्गा की कृपा भी निरंतर बनी रहती है।

कन्या पूजन में क्या बनाएं?

कन्या पूजन में खासतौर पर तीन चीजों को महत्व दिया जाता है – पूरी, छोले और हलवा। पूरी – कन्या भोजन में साधारण आटे की पूड़ी या मीठी पूड़ी बनाई जाती है। इसे शुद्ध घी में तलकर कन्याओं को परोसा जाता है।

छोले – छोले की सब्जी का भी विशेष महत्व है। इसे बिना लहसुन और प्याज के बनाया जाता है। छोले का स्वाद कन्याओं को बेहद पसंद आता है और यह पारंपरिक व्यंजन का हिस्सा है।

हलवा – कन्या पूजन बिना हलवे के अधूरा माना जाता है। आमतौर पर सूजी का हलवा बनाया जाता है।

हलवा मिठास का प्रतीक है और इसे माता दुर्गा को भोग लगाने के बाद कन्याओं को परोसा जाता है। कई परिवार कन्याओं को भोजन के साथ मौसमी फल और मिठाई भी खिलाते हैं, ताकि उनका पूजन और अधिक मंगलकारी हो।

धार्मिक मान्यता और आस्था

हिंदू धर्मग्रंथों में कन्या पूजन को विशेष स्थान दिया गया है। कहा गया है कि कन्याएं देवी शक्ति का प्रत्यक्ष स्वरूप होती हैं। महाअष्टमी और महानवमी पर जब भक्त कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराते हैं, तो देवी दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। यह भी मान्यता है कि कन्या पूजन से घर में लक्ष्मी का वास होता है और दरिद्रता दूर होती है। कई भक्त इसे अपने जीवन की बाधाओं और दुखों को दूर करने का साधन भी मानते हैं। नवरात्रि पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का अद्भुत उदाहरण है। महाअष्टमी और महानवमी पर होने वाला कन्या पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि बालिकाओं के सम्मान और शक्ति के स्वरूप की पूजा का प्रतीक है। पूरी, छोले और हलवे का प्रसाद कन्या भोजन का अभिन्न हिस्सा है। शुद्ध भाव और भक्ति से किया गया यह पूजन न केवल नवरात्रि की साधना को पूर्ण करता है, बल्कि साधक के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति भी लाता है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 344
Tags: #Important Rituals and Special Prasad#Kanya Pujan 2025#Maha Ashtami and Maha Navami
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version