कांवड़ यात्रा 2025: यूपी के कई जिलों में इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल…जानिए कहां-कहां लागू हुआ आदेश…जरुरत पड़ी तो मदरसे भी होंगे बंद
सावन के महीने में आयोजित होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 16 जुलाई से 23 जुलाई तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। भारी भीड़, ट्रैफिक जाम और सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा लिया गया है। स्कूल बंदी के इस निर्णय में सरकारी, निजी, यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से जुड़े सभी स्कूल और शिक्षण संस्थाएं शामिल हैं।
छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी जानकारी
- किन स्कूलों पर लागू होता है यह आदेश?
- यह आदेश सभी प्रकार के शिक्षण संस्थानों पर लागू है
- सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय
- राजकीय एवं सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज
- सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध निजी स्कूल
- डिग्री कॉलेज और तकनीकी शिक्षण संस्थान
- मदरसों और संस्कृत विद्यालयों पर भी यह लागू हो सकता है, अगर वे प्रभावित क्षेत्र में आते हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान बंद स्कूलों के जिले
जिला अवकाश अवधि विशेष निर्देश
मेरठ 16 से 23 जुलाई सभी बोर्ड के स्कूल बंद
मुजफ्फरनगर 16 से 23 जुलाई सभी शिक्षण संस्थान बंद
गाजियाबाद 17 से 23 जुलाई तक, कुछ स्कूल संचालकों ने 16 जुलाई से ही अवकाश की घोषणा कर दी।
मेरठ: 16 से 23 जुलाई तक स्कूल बंद
मेरठ के जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने स्पष्ट आदेश दिया है कि सभी स्कूल—सरकारी, निजी, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई—16 से 23 जुलाई तक पूरी तरह बंद रहेंगे। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि 24 जुलाई से सामान्य संचालन बहाल कर दिया जाए। यदि कोई स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कारण: मेरठ कांवड़ यात्रा का मुख्य केंद्र होता है, जहां लाखों शिवभक्त गुजरते हैं। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात पर दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मुजफ्फरनगर: सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश
मुजफ्फरनगर के डीएम ने भी कांवड़ यात्रा के दौरान सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 16 से 23 जुलाई तक सभी परिषदीय, माध्यमिक, डिग्री, तकनीकी कॉलेज और स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने निर्देश का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूलों को आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कारण: कांवड़ यात्रा का प्रमुख मार्ग मुजफ्फरनगर से होकर गुजरता है। जिससे भारी भीड़ और सुरक्षा खतरे की आशंका रहती है।
गाजियाबाद में 17 से 23 जुलाई तक स्कूल और कॉलेज बंद
गाजियाबाद प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 17 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। मेरठ रोड और आसपास के इलाकों में स्थित स्कूलों ने 16 जुलाई से ही छुट्टियों की घोषणा कर दी है। कई स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने की योजना बनाई है और अभिभावकों को WhatsApp के माध्यम से सूचना दी है।
कारण: गाजियाबाद जिले के कांवड़ रूट और शिवरात्रि की भीड़ को लेकर यह निर्णय लिया गया है ताकि छात्रों और उनके अभिभावकों को कोई असुविधा न हो।…( प्रकाश कुमार पांडेय)