Wednesday, March 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

कृष्णा गौर की सीट पर कमलनाथ की नजर,मजदूर दिवस के बहाने सियासत साध रहे कमलनाथ

DigitalDesk by DigitalDesk
May 1, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
Kamal Nath's eye on Krishna Gaur's seat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट भी उन 66 सीटों में शामिल है। जिन पर कांग्रेस लंबे समय से चुनाव में हार का सामना करती रही है। गोविंदपुरा क्षेत्र से पहले बाबूलाल गौर और अब उनकी बहू कृष्णा गौर बीजेपी के टिकट पर दो बार चुनाव जीत चुकी हैं। ये वो क्षेत्र है जहां सबसे अधिक मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। ऐसे में कमलनाथ ने 1 मई को मजदूर दिवस पर इस क्षेत्र में बड़ी जनसभा कर रहे हैं।

  • मजदूर दिवस पर मजदूरों पर नजर
  • कांग्रेस ने डाले गोविंदपुरा क्षेत्र पर डोरे
  • पूर्व सीएम कमलनाथ की जनसभा
  • गोविंदपुरा क्षेत्र में हैं सबसे अधिक मजदूर वर्ग

बता दें गोविंदपुरा विधानसभा खेत्र में सबसे अधिक मजूदर वर्ग निवास करते हैं। बता दें कांग्रेस उन सीटों पर विशेष रणनीति अपना रही है जहां पार्टी कई बार से चुनाव हार रही है। इसी रणनीति के तहत कमलनाथ गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करने जा रहे हैं। बता दें इस विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मंडलम-सेक्टर अध्यक्षों की बैठक ले चुके हैं। दिग्विजय सिंह ने यहां कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन का पाठ पढ़ाया था। अब कांग्रेस यहां शक्ति प्रदर्शन करने करने जा रही है।

Related posts

Gautam Gambhir सुबह आया फोन और बदल गई ज़िंदगी: गौतम गंभीर ने बताया कैसे बने टीम इंडिया के हेड कोच

Gautam Gambhir सुबह आया फोन और बदल गई ज़िंदगी: गौतम गंभीर ने बताया कैसे बने टीम इंडिया के हेड कोच

March 11, 2026
Instagram Outage: दुनिया भर में ठप हुआ ऐप, DM से लेकर फीड तक यूज़र्स परेशान

Instagram Outage: दुनिया भर में ठप हुआ ऐप, DM से लेकर फीड तक यूज़र्स परेशान

March 11, 2026

भेल से जुड़े हैं 70 फीसदी मतदाता

दरअसल गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में करीब 3 लाख 65 हजार मतदाता हैं। सबसे खास ये है कि इनमें 70 फीसदी मतदाता भेल से जुड़े हैं। यानी मजदूर दिवस पर कमलनाथ यहां जनसभा कर भेल के कर्मचारियों को साधने की कोशिश में हैं। इससे पहले भी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी कई बार भेल कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से मेल मुलाकात कर चुके हैं। दिग्विजय सिंह लगातार भेल के निजीकरण और कर्मचारी हितों की अनदेखी का मुद्दा उठाते रहे हैं। कांग्रेस ने इस बार के चुनाव में बीजेपी के इस अभेद गढ़ में सेंध लगाने की तैयाारी कर ली है। गोविंदपुरा क्षेत्र से वर्तमान में कृष्णा गौर विधायक हैं। बता दें वे प्रदेश के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू हैं और गोविंदपुरा क्षेत्र बाबूलाल गौर का कर्मक्षेत्र माना जाता रहा है। दरअसल स्वर्गीय बाबूलाल गौर भी कभी भेल के कर्मचारी हुआ करते थे। गोविंदपुरा से विधायक रहते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर तय किया था।

भेल से जुड़े पदाधिकारी का प्रदर्शन

बता दें कांग्रेस जब जब यहां भेल कर्मचारी संघ से जुड़े किसी पदाधिकारी को टिकट देती है तो प्रदर्शन काफी बेहतर होता है। कांग्रेस ने यहां से दो बार आरडी त्रिपाठी को टिकट दिया था। आरडी त्रिपाठी भेल कर्मचारी यूनियन के नेता रहे थे। साल 1985 और 1998 में आरडी त्रिपाठी ने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुनाव लडा और बेहद कम अंतर से चुनाव हारे। जबकि पिछले 2018 विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी की कृष्णा गौर 57 फीसदी वोट शेयर के साथ जीत दर्ज करने में कामयाब रही थीं। अब इस बार चुनाव में यहां निजीकरण और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन के साथ कई दूसरे मुद्दे हैं जो बीजेपी के लिए परेशानी बन सकते है। इतना ही नहीं कर्मचारियों में बीजेपी सरकार को लेकर काफी रोष भी देखा जा रहा है। ऐसे में अब देखना होगा कि कर्मचारियों के गुस्से को कांग्रेस अपने हक में कितना भुना पाती है।

Post Views: 100
Tags: Kamal Nath Labor Day on Krishna Gaur seat Govindpura SectorPublic meeting of former Chief Minister Kamal Nath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version