मंच से कांग्रेस विधायक बोल रहे थे “नहीं बनने देंगे हिन्दू राष्ट्र”, सभा में गूंज उठे जय श्री राम के नारे

Kamal Nath Congress MLA

मध्यप्रेश में विश्व आदिवासी दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस पर सियासत भी जमकर हुई लेकिन इसी बीच सिवनी जिले में दिलचस्प मामला देखने को मिला। यहां आदिवासी दिवस पर हुए कार्यक्रम में कुछ ऐसा हो गया कि कांग्रेस विधायक अर्जुन काकोडिया सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। बरघाट से कांग्रेस विधायक अर्जुन काकोडिया आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे।

आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। विधायक ने कहा कि ये हमारा देश है। इसको हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे। इसी दौरान उन्हीं के कार्यकर्ताओं ने सभा के बीच में ही जय श्रीराम के नारे लगाए। दूसरी ओर जय बिरसा के नारो के साथ विवाद की स्थिति बन गई। जिस पर मध्यप्रदेश बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा आखिर कांग्रेसी असली रूप में आ ही गए। लगता है हाईकमान की फटकार से ये सब हुआ है। कांग्रेसियों को कमलनाथ का संदेश आया।

एक साथ लगे जय श्री राम और जय बिरसा के नारे

विधायक ने कहा कि ये हमारा देश है। इसको हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे। इसी दौरान उन्हीं के कार्यकर्ताओं ने सभा के बीच में ही जय श्रीराम के नारे लगाए। दूसरी ओर जय बिरसा के नारो के साथ विवाद की स्थिति बन गई। जिस पर मध्यप्रदेश बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा आखिर कांग्रेसी असली रूप में आ ही गए। लगता है हाईकमान की फटकार से ये सब हुआ है। कांग्रेसियों को कमलनाथ का संदेश आया और खुलकर धारण करो हिन्दू-विरोधी वेश। एक तरफ कमलनाथ कथा कराकर हिन्दुओं को छलने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी तरफ उनके विधायक अर्जुन काकोडिया खुले-आम हिन्दूओं का विरोध कर रहे हैं।

काकोडिया का विवादों से पुराना नाता

बता दें विधायक काकोडिया इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में विधायक काकोडिया ने बजरंग बली को आदिवासी बताया था। जिसे लेकर विवाद छिड़ गया था। ये बात उस समय की है जब कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली का मुद्दा गरमाया था। तब सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा सीट से कांग्रेसी विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने बीजेपी पर बजरंग बली के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सिवनी के उड़पानी गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहा था कि बजरंग दल, आरएसएस और ये राम सेना के लोगों ने ही आदिवासियों को मारा है। साथ ही कहा कि वह बजरंगबली की बात करते हैं। बजरंगबली आदिवासी हैं। वे जंगल में रहते थे। उन्होंने ही भगवान राम की रक्षा की थी। भगवान राम की सहायता की थी। वहां पर कोई करणी सेना नहीं गई। क्षत्रिय नहीं गए और न ही ब्राह्मण की सेना गई थी। बता दें विधायक काकोडिया जब ये बात कह रहे थे तब मंच पर पीसीसी चीफ कमलनाथ भी मौजूद थे।

हिन्दू राष्ट्र को लेकर कमलनाथ कही थी ये बात

बता दें हाल ही में कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा कराई थी। पं.धीरेंद्र शास्त्री का पसंदीदा विषय है हिन्दू राष्ट्र ये हम सब जानते हैं। कमलनाथ ने कथा के बाद कहा भी कि वे हनुमान भक्त हैं। उन्हें हिंदू होने का गर्व भी है। वहीं कमलनाथ से जब हिन्दू राष्ट्र को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो कमलनाथ का कहना था हमारे देश में 82% हिन्दू हैं तो ये कौन सा राष्ट्र हुआ। कमलननाथ ने आगे यह भी कहा कि हम सेक्युलर हैं। हमारा मुकाबला सांप्रदायिकता से है। हमारे संविधान में जो लिखा है। हम उसी से चलते हैं। कमलनाथ के धीरेंद्र शास्त्री की कथा कराना और हिन्दू राष्ट्र पर इस तरह बयान देने के कई सियासी मायने भी निकाले जाने लगे। अब ये भी कहा जा रहा है कि क्या कांग्रेस सत्ता के लिए मध्य प्रदेश में सॉफ्ट हिंदुत्व की रणनीति पर आगे की ओर बढ़ रही है।

Exit mobile version